Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

दाऊदी बोहरा समाज ने बच्चों की आंखों की जांच कर वितरित किए चश्मे

सीहोर। दाऊदी बोहरा समाज द्वारा धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब के मार्गदर्शन में स्थानीय सुभाष स्कूल गंज में बच्चों के लिए विशेष नेत्र परीक्षण एवं चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों की आंखों की जांच कर दृष्टि संबंधी समस्याओं का समय रहते पता लगाना और जरूरतमंद बच्चों को नि:शुल्क चश्मे उपलब्ध कराना था।
कार्यक्रम में दाऊदी बोहरा समाज के आमिल साहब मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि सुभाष स्कूल के प्राचार्य आशीष शर्मा ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। शिविर के दौरान डॉक्टरों की टीम द्वारा बच्चों की आंखों की जांच की गई। इसके बाद आमिल साहब के करकमलों द्वारा जिन बच्चों को नजर की कमजोरी या अन्य दृष्टि संबंधी समस्याएं थीं, उन्हें उपयुक्त चश्मे वितरित किए गए।
पढ़ाई में नहीं आएगी बाधा
आयोजकों ने बताया कि कई बार बच्चों को नजर कमजोर होने की बात पता नहीं चल पाती है, जिससे उनकी पढ़ाई और विकास पर विपरीत असर पड़ता है। इस पहल का उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उनकी शिक्षा में आंखों की समस्याओं से आने वाली बाधाओं को दूर करना है।
समाज के कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
इस सेवा कार्य को सफल बनाने में दाऊदी बोहरा समाज के लोगों का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर मुस्तफा हुसैन, हुसैन अली, ताहिर अली, इदरीस भाई, हकीम भाई, शब्बीर सैफी, फखरुद्दीन सैफी, शब्बीर हुसैन, हुसैन अली जेकी, मोहम्मद भाई और यूसुफ भाई सहित समाज के तमाम गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button