Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीविशेषसीहोर

सीहोर में मतदाताओं को प्रेरित करने निकाली गई ट्रैक्टर एवं बाइक रैली

बिलकिसगंज और कांकरखेड़ा में मतदाता जगरूकता कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन एवं कलेक्टर प्रवीण सिंह

सीहोर। लोकसभा निर्वाचन-2024 के तीसरे चरण विदिशा एवं भोपाल लोकसभा संसदीय क्षेत्रों के सभी मतदान केन्द्रों में चलें बूथ की ओर अभियान प्रारंभ किया गया है। अधिक से अधिक मतदान के लिए सीहोर जिले के ग्राम बिलकिसगंज एवं कांकरखेड़ा में आयोजित मतदाता जगरूकता कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एमपी राजन शामिल हुए। इस दौरान ग्राम चंदेरी सहित आसपास के किसानों ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए ट्रैक्टर एवं बाइक रैली निकाली। इस दौरान सीईओ अनुपम राजन एवं कलेक्टर प्रवीण सिंह भी ट्रैक्टर पर बैठे एवं मतदाताओं को जागरूक किया।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने मतदाताओं से लोकतन्त्र के महापर्व में अपनी सहभागिता करते हुए लोकसभा चुनाव में मतदान जरूर करने की अपील की। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा है कि सीहोर जिले में 7 एवं 13 मई को अपने मतदान केन्द्र पर पहुंचकर निर्भीक होकर मतदान कर भारतीय लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि मतदाता ही समृद्ध भारत की समृद्ध लोकतांत्रिक परम्पराओं के संवाहक हैं। मतदाताओं की सक्रिय सहभागिता से ही हमारा लोकतंत्र परिष्कृत और समृद्ध बनता है। मतदान से लोकतांत्रिक परंपरा को अधिक से समृद्ध बनाने, संवैधानिक कर्तव्य निभाने का एक और अवसर मिला है। उन्होंने मतदाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपने सीहोर जिले को सर्वाधिक मतदान कराकर प्रदेश में नंबर वन बनाने का संकल्प लिया है, इसे पूरा करने के लिए शत-प्रतिशत मतदान के लिए अपने परिजनों और पड़ोंसियों को लगातार प्रेरित करें। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं तथा दिव्यांग मतदाताओं को पुष्पगुछ, साल, श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया तथा युवा मतदाताओं को ईपिक कार्ड प्रदान किए। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने उपस्थित मतदाताओं को मतदान करने की शपथ दिलाई।

सर्वाधिक मतदान कराना है, सीहोर को नंबर वन बनाना है: कलेक्टर प्रवीण सिंह
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण सिंह ने कहा कि शत-प्रतिशत मतदान कराकर सीहोर जिले को प्रदेश में नंबर वन बनाना है। उन्होंने बीएजी ग्रुप के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि मतदाता पर्ची प्रत्येक मतदाता तक स्वयं पहुंचाना है और मतदान के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को यह बताना है कि मतदान के दौरान गर्मी को लेकर परेशान न हो। प्रत्येक केन्द्र में टेंट, ठंडा पानी और बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही अधिक मतदाता संख्या वाले मतदान केन्द्रों में अतिरिक्त कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि मतदाताओं को अधिक देर तक अपनी बारी का इंतजार नहीं करना पड़े।

100 से अधिक ट्रैक्टर और बाइक से दिया संदेश –
बिलकिसगंज में 100 से अधिक ट्रैक्टर की रैली निकालकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया। सभी ट्रैक्टरों पर पोस्टर, बैनर लगाकर मतदाताओं को मतदान करने की अपील की गई। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एमपी अनुपम राजन सीएम राईज स्कूल से स्वयं ट्रैक्टर पर सवार होकर एक किलोमीटर तक मतदाताओं से मतदान की अपील करते हुए मुख्य कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे। इस दौरान कलेक्टरी प्रवीण सिंह भी उनके साथ रहे। इसी तरह ग्राम कांकरखेड़ा में आयोजित मोटरसाइकिल रैली को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एमपी श्री राजन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में एसपी मंयक अवस्थी, सीईओ जिला पंचायत आशीष तिवारी, सहायक कलेक्टर अर्पित गुप्ता, एसडीएम तन्मय वर्मा, जमील खान, जनपद सीईओ नमिता बघेल तथा शिवानी मिश्रा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

चलें बूथ की ओर अभियान का हुआ शुभारंभ-
लोकसभा निर्वाचन-2024 के तीसरे चरण विदिशा एवं भोपाल लोकसभा संसदीय क्षेत्रों के सभी मतदान केन्द्रों में चलें बूथ की ओर अभियान 1 मई से प्रारंभ किया गया है। चौथे चरण में देवास के लिए यह अभियान 7 मई से शुरू होगा। कलेक्टर प्रवीण सिंह ने निर्धारित तिथियों में सभी गतिविधियां आयोजित कराने के सभी संबंधित अधिकारियों निर्देश दिए हैं। इस अभियान के दौरान बीएलओ एवं बीएजी ग्रुप के सदस्यों द्वारा मतदाता पर्ची का वितरण किया जा रहा है तथा सेक्टर अधिकारी द्वारा मतदाता पर्ची का सत्यापन किया किया जा रहा है। ऐसे दिव्यांग एवं वृद्ध मतदाता, जो मतदान केन्द्र पर उपस्थित होकर मतदान करेंगे, उन्हें मतदान केन्द्र तक लाने के लिए मेन-टू-मेन मार्किंग की जाएगी। मतदाता जागरुकता के लिए सभी मतदान केन्द्रों पर स्थानीय खेल प्रतियोगिता, मानव श्रृंखला, महिला रैली, स्व-सहायता समूहों द्वारा रंगोली प्रतियोगिता, स्थानीय नागरिकों को शपथ/संकल्प पत्र का वाचन, प्रभात फेरी, मेंहदी प्रतियोगिता, व्यंजन प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, साईकिल/मोटर साइकिल रैली, चित्रकला प्रतियोगिता जैसी आकर्षक गतिविधियां कलेक्टर के निर्देशानुसार पूर्व से ही आयोजित की जा रहीं है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
На нашем сайте вы найдете множество интересных лайфхаков для повседневной жизни, советы по кулинарии и полезные статьи о ведении огорода. Узнайте, как быстро приготовить вкусные блюда, а также как ухаживать за растениями в своем саду. Делитесь своими находками и вдохновляйтесь идеями для улучшения быта и досуга. Почему саженцы перца горят на весеннем Копривa превращает малинник в плантацию крупных ягод за Секрет идеального утра: что скрыто за дверью спальни? Методы борьбы с улитками Ошибка в поливе, из-за которой Почему ваша Почему рассада перца растет весной и как Тайная методика подготовки теплицы для Скрытая угроза Как спасти саженцы Спасение нежных саженцев лобелии: причины усыхания в кассетах Почему пульт от TV грязнее края унитаза и как его Как прекратить выбрасывать яйца даже в тенистом уголке Почему виноград не плодоносит после весенних заморозков и Как навсегда избавиться Почему опытные садоводы Скрытая сила Совершенно чистые окна без разводов: экологически Простой способ с Пшеничная трава: как избежать химикатов и копания с помощью картона Неожиданный источник неприятного Почему опытные садоводы добавляют хлеб в горшки с Как навсегда избавиться от рыбы Поражение бледной рассады помидоров: как сохранить температурный баланс Секрет быстрого Избавьтесь от дырок Тайна быстрого будения Как спасти побледневшие рассады помидоров от Как простое фиксирование результатов увеличивает вашу эффективность в Пивская методика борьбы с пузырями: эффективное Секреты обрезки рябины весной для получения крупных ягод Обычная бутылка для стола заменяет шкаф с бытовыми химикатами Почему ледяная вода из шланга вредит раннему урожаю овощей Как вернуть молодость винограду и собрать ведро Как вернуть исходный блеск потемневшему серебру за несколько минут дома Горуšiца в Праге: как навсегда избавиться от улиток в Как правильно обрезать яблоню весной для большого Как быстро вернуть разделочную доску в идеальную чистоту Почему сеневые малины не плодоносят весной: секреты и Секреты огромных цветков гортензии: весенние обязательные процедуры Главный причина возвращения беспорядков и способ их остановки Простой способ Простой способ успокоить ум и Секреты спасения нежной лобелии для сохранения цветочного Важным аспектом успешного ведения огорода является умение находить простые решения для повседневных задач. Например, использование натуральных удобрений может значительно улучшить качество урожая. А если вы хотите порадовать близких вкусным блюдом, попробуйте добавить в рецепты свежие травы и овощи с вашего участка. Лайфхаки по кулинарии и садоводству помогут сделать вашу жизнь проще и приятнее.