News

क्या गदर—2 तोड पाएगी पठान का रिकॉर्ड!

पहले हफ्ते में ही 300 करोड के क्लब में शामिल

मुंबई। पहले हफ्ते में ही 300 करोड के क्लब में शामिल होने जा रही सनी देओल की फिल्म गदर—2 के बारे में चर्चाएं हैं कि यह इस साल की सबसे बडी हिट फिल्म पठान को पीछे छोड सकती है। 6 अप्रेल को रिलीज हुई पठान ने ओवरआल 1050 करोड की कमाई की थी। इनमें 654.28 करोड भारत में जबकि 396.02 करोड की कमाई विदेश में की थी। पठान पहले हफ्ते में भारतीय इतिहास में सबसे ज्यादा ​378.15 करोड की कमाई करने वाली फिल्म है। शाहरुख खान के अभिनय से सजी पठान को ज्यादा स्क्रीन मिली थी और यह सोलो रिलीज थी, जबकि गदर—2 के साथ ओएमजी—2 और रजनीकांत की जेलर जैसी फिल्में रिलीज हुई हैं, उसे कम स्क्रीन मिल पाईं, इसके बावजूद कलेक्शन के आंकडे इतने तगडे हैं कि इसके पठान को पीछे छोडने केे पूरे आसार नजर आ रहे हैं। पठान शुक्रवार दोपहर तक 284 करोड का आंकडा पार कर चुकी थी और शनिवार को यह 300 करोड के क्लब में शामिल हो जाएगी।

डॉयरेक्टर से मांग, स्क्रीन बढाएं
इधर कम स्क्रीन की वजह से दर्शकों में टिकट के लिए भारी मारामारी है। दर्शक डायरेक्टर अनिल शर्मा से मांग कर रहे हैं कि वे सिनेमाघरों में स्क्रीन बढवाएं। लंबे इंतजार के बाद भी वे गदर—2 नहीं देख पा रहे हैं। विश्लेषकों का मानना है कि दर्शकों के इस तरह के उत्साह से यह फिल्म भारतीय सिनेमा में नया इतिहास रच सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Na prvi pogled se zdi, da so okusne in zdrave jedi zahtevne za pripravo. V resnici lahko z nekaj premišljenimi sestavinami ustvarimo uravnotežen obrok brez dolgotrajnega kuhanja, zato je vredno temo podrobneje raziskati. znanci svetujejo kruh, a pomaga nekaj Znanci pogosto svetujejo, naj zelenjavo kuhamo čim dlje, vendar to ne deluje vedno. Krajša priprava ohrani več okusa, barve in hranil.