धर्म

02 मार्च 2022 बुधवार राशिफल

मेष : आज व्यवसाय में कोई नवीन कार्य हो सकता है। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे।

वृष : आज का दिन छात्रों के लिए विशेष सफलता का है। धन का आगमन हो सकता है। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। मानसिक शान्ति रहेगी। जॉब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे।

मिथुन : जॉब में प्रगति होगी। परिवार विशेषकर ससुराल सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। यात्रा पर जाना पड़ सकता है। खर्चों से परेशान हो सकते हैं। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं।

 

कर्क : आर्थिक विकास होने की संभावना है। छात्र लाभान्वित होंगे। सेहत का ध्यान रखें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। कुटुम्ब परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। परिश्रम अधिक होगा। कई दिनों से रुके हुए कार्य पूर्ण होने प्रारम्भ हो जाएंगे।

सिंह : आईटी व बैंकिंग जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। धार्मिक संगीत के प्रति रुचि हो सकती है। पिता से धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। माता का सान्निध्य एवं सहयोग मिलेगा। राजनीति में सफलता मिलेगी।

कन्या : पारिवारिक सुख से प्रसन्नता होगी। जॉब में चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। मन अशान्त रहेगा। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। व्यवसाय में लाभ सम्भव है।

तुला : संतान की प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। आज मित्रों का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। मानसिक शान्ति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

वृश्चिक : आज व्यवसाय में संघर्ष तो वहीं जॉब में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। वस्त्रों आदि के प्रति रुझान बढ़ेगा। कर्क व मीन राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल होंगे।

धनु : आज संतान की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। किसी पुराने मित्र से पुनःसम्पर्क हो सकता हैं। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। पिता का आशीर्वाद लें।

मकर : पॉलिटिक्स को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है। कन्या व मीन राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। परिवार की समस्या परेशान कर सकती है। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। आज घर पर ही कोई धार्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।

कुंभ : आज का दिन व्यवसाय में प्रगति का है। धार्मिक अनुष्ठान सम्बन्धित कोई कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। स्थान परिवर्तन भी सम्भव है। खर्च बढ़ेंगे। यात्रा के संकेत हैं। क्रोध की तीव्रता में कमी आएगी।

मीन : आज पॉलिटिक्स में किसी कार्य को लेकर विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। कारोबार में विस्तार के लिए निवेश कर सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। माता से भी धन प्राप्ति हो सकती है। बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ko po napornem dnevu zmanjka časa, preprost zdrav obrok pogosto reši večer. To temo je vredno bolje spoznati. Večina pri mariniranju gob zgreši skrivnost Znanci pogosto svetujejo, da je za zdravo kosilo dovolj le skleda solate, vendar to ne drži vedno. Boljši pristop je preprost recept z nekaj beljakovinami, svežo zelenjavo in okusnimi začimbami.