धर्म

04 अगस्त 2022 गुरुवार राशिफल

मेष राशिफल

चन्द्रमा सप्तम व सूर्य चतुर्थ गोचर कर रहे दशम शनि  लाभ देंगे। आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। जॉब में परफॉर्मेंस सुखद है। द्वादश गुरु से छात्र लाभान्वित होंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है।

वृष राशिफल

सूर्य कर्क व चन्द्रमा इसी राशि से खष्ठम दिवस को शुभ बनाएंगे।धन का व्यय  हो सकता है। शनि इस राशि से नवम शुभ है । स्वास्थ्य खराब रह सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। तुलसी पेड़ लगाएं। हरा व पीला रंग शुभ है।

 

मिथुन राशिफल

गुरु व चन्द्रमा व्यवसाय में प्रगति देंगे। शनि के खष्ठम गोचर के कारण व्यवसाय सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। हरा व सफेद रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। उड़द व गुड़ का दान करें।

कर्क राशिफल

आज का दिन व्यवसाय में सफलता का है। छात्र कॅरियर को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। पीला व लाल रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। मसूर व तिल का दान करें।

सिंह राशिफल

सूर्य का एकादश गोचर आज आपको पॉलिटिक्स में सफलता देगा। तुलसी का पेड़ लगाएं। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पीला व लाल रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। मूंग का दान करें।

कन्या राशिफल

पंचम शनि, सप्तम गुरु व इस राशि से द्वितीय चन्द्रमा शुभ हैं।व्यवसाय में उन्नति से प्रसन्नता होगी। मंगल पॉलिटक्स में सफलता दे सकता है। पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। श्री गणेश जी की पूजा करते रहें। व उनको दूर्वा अर्पित करें। बैगनी व आसमानी रंग शुभ है।

तुला राशिफल

जॉब में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। छात्र शिक्षा में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। आर्थिक सुख के लिए श्री सूक्त का पाठ करें। आज मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। लाल व नारंगी रंग शुभ है। निर्जन स्थान पर बेल का वृक्षारोपण लाभदायी रहेगा।

वृश्चिक राशिफल

आज मंगल व शुक्र शुभ फलदायक हैं। जॉब सफलता की प्राप्ति होगी। बैंगनी व आसमानी रंग शुभ है। तिल का का दान करें। पीले फूलों का पेड़ लगाएं। दाम्पत्य जीवन में  विश्वास को कायम रखें। जमीन क्रय करने के संकेत हैं। विष्णु जी की पूजा करें।

धनु राशिफल

आज चन्द्रमा एकादश व सूर्य कर्क में हैं। जॉब में किसी परिवर्तन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। शिक्षा में संघर्ष के संकेत हैं।हरा व नीला रंग शुभ है। युवा लव लाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे। विधारा का जड़ पास रखें। सात अन्न का दान करें।

मकर राशिफल

चन्द्रमा दशम भाव में व शनि इस राशि में ही वक्री हैं। शनि पॉलिटक्स में लाभ दे सकता है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें व विहंगों को दाना पानी दें। तिल का दान करें।

कुंभ राशिफल 

इस राशि से द्वादश शनि व नवम चन्द्रमा शुभ हैं। छात्र सफल रहेंगे। आज गणेश स्तोत्र का पाठ करें। बैगनी व हरा रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। यात्रा कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। असत्य से बचें।

मीन राशिफल

शनि एकादश लाभ देंगे। अष्टम चन्द्रमा व इस राशि के गुरु धन का आगमन करवा सकते हैं। इस राशि का गुरु धर्म सम्बंधित कार्यों में व्यस्त करेगा। पॉलिटक्स में सफलता के संकेत हैं। आज उच्चाधिकारी  खुश रहेंगे। पीला व लाल रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Come trasformare la carne in un piatto memorabile? Le ricette di MEAT TO meritano un approfondimento. come dicono gli amici, pasta e salsiccia lessare o arrostire, insalata pronta Un dettaglio spesso trascurato fa la differenza: la carne va lasciata riposare prima del taglio. Nelle ricette di MEAT TO, tempi, calore e ingredienti scelti trasformano ogni piatto in un'esperienza autentica.