धर्म

05 अप्रैल 2022 मंगलवार राशिफल

मेष : आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। जाँब में परफार्मेंस सुखद है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। माता की सेहत में सुधार होगा। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं।आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

वृष : आज धन का आगमन व व्यय धार्मिक कार्यों में हो सकता है। स्वास्थ्य खराब रह सकता है। मानसिक शांति बनाए रखने का प्रयास करें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी।

मिथुन : आर्थिक प्रगति होगी। व्यवसाय सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। सेहत के प्रति सचेत रहें। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। परिश्रम बढ़ेगा। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। माता दुर्गा जी की पूजा करें।

 

कर्क : आज का दिन व्यवसाय में थोड़े संघर्ष का है। नौकरी में कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। माता की सेहत का ध्यान रखें। छात्र कॅरियर को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा।

सिंह : आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। मानसिक शांति बनाए रखने के प्रयास करें। पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। माता की सेहत का ध्यान रखें। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। बैंकिंग व मैनेजमेंट फील्ड के छात्रों को नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।

कन्या : व्यवसाय व जांब में उन्नति से प्रसन्नता होगी। क्रोध और आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। माता दुर्गा जी की पूजा करते रहें। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।

तुला : जांब में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। परिवार में सुख-शांति रहेगी। छात्र शिक्षा में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। आज जीवनसाथी का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा।

वृश्चिक : आज व्यवसाय में नवीन कार्यों से सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में लाभ के अवसर मिलेंगे। किसी पुराने मित्र से संपर्क हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में विश्वास को कायम रखें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं।

धनु : व्यवसाय में किसी परिवर्तन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। बातचीत में संयत रहें। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। परिवार की सुख-सुविधाओं का ध्यान रखें। आय में वृद्धि होगी। शिक्षा में संघर्ष के संकेत हैं। युवा लव लाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे।

मकर : आर्थिक लाभ हो सकता है। बेकार के क्रोध से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। पिता से धन प्राप्त हो सकता है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। घर पर ही कोई बड़ा धार्मिक अनुष्ठान के सकते हैं।

कुंभ : राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। दांपत्य सुख की प्राप्ति हो सककती है। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। आज सफलता के लिए दुर्गासप्तशती का पाठ करें। जाब से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं।

मीन : आज धन का आगमन हो सकता है। परिवार की सेहत के साथ-साथ परिवार की सुख-सुविधाओं का भी ध्यान रखें। वाहन के रखरखाव आदि पर खर्च बढ़ सकता है। राजनीति में सफलता के संकेत हैं। आज अपनी हेल्थ से खुश रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Studiul arată