धर्म

11फरवरी 2022 शुक्रवार राशिफल

मेषः आज परिवार सहित कहीं यात्रा का विचार आ सकता है। विद्यार्थी भी एकाग्र होकर पढ़ने लिखने में रुचि दिखाएंगे और परीक्षा में सफलता हासिल करेंगे। रुका हुआ कार्य बनेगा। आज आपके सामने कुछ ऐसे खर्चे आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ सकते हैं।

वृष : स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें। आज आपको अपने पिताजी से किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए डॉक्टरी परामर्श अवश्य लेना चाहिए। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। आज आपको अपने किसी मित्र के लिए कोई उपहार खरीदते समय अपनी जेब का ध्यान अवश्य रखना होगा।

मिथुन : मीडिया व बैंकिंग जॉब से जुड़े लोगों के कॅरियर में उन्नति संभावित है। यदि आज आप अपने धन का निवेश करें, तो उसमें किसी विशेषज्ञ से ही सलाह लें, तभी वह बाद में आपको दोगुना होकर मिल सकता है। व्यवसाय में लाभ होगा। सांस रोग होने की सम्भावना है।

 

कर्क : आज व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के जीवन में आज कुछ अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे, जिसके कारण उनके साथी व उनके बीच प्रेम और गहरा होगा। कोई बड़ी व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। अपने कार्यालय में सतर्कता से कार्य करें ।

सिंह : व्यवसाय में कुछ नए कार्यों की तरफ प्रेरित होंगे। आज नौकरी से जुड़े जातकों को सतर्क रहकर कार्यक्षेत्र में कार्य करना होगा, क्योंकि उनके शत्रु उनकी चुगली लगा सकते हैं। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी। राजनीति में सफलता मिलेगी।

कन्या : कई दिनों से रुका धन प्राप्त होगा। विद्यार्थियों को भी आज अपने कमजोर विषय पर पकड़ बनाकर आगे बढ़ना होगा, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। आज आपको बाहर के तले भोजन से परहेज करना बेहतर रहेगा। धन के अनायास व्यय के प्रति सचेत रहें।

तुला : आज जॉब में थोड़े तनाव की स्थिति में रहेंगे। आज का दिन वैवाहिक जीवन के लिए आनंदमय रहने वाला है। आज आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग और सान्निध्य भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। मीडिया व आईटी जॉब से सम्बद्ध जातकों के प्रोमोशन की बात चलेगी।

वृश्चिक : आईटी व बैंकिंग जॉब के जातकों को सफलता मिलेगी। छात्रों में कॅरियर को लेकर उत्साह होगा। आज आपको अपने पिताजी से डांट खानी पड़ सकती है, क्योंकि उनका दिया हुआ कार्य समय पर पूरा नहीं कर पाएंगे। आज अपने आत्मबल से कई बड़े कार्य पूर्ण कर लेंगे।

धनु : व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं। आज आपको अपने किसी सगे संबंधी पर धन का लेनदेन करते समय अपनी सारी शर्ते बतानी होंगी, नहीं तो बाद उन्हें धोखा मिल सकता है। किसी नई बिजनेस डील की संभावना है। छात्रों को सफलता मिलेगी।

मकर : जॉब में सफलता मिलेगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। व्यवसाय में लाभ हो सकता है। जो लोग साझेदारी में किसी व्यापार को करने की सोच रहे हैं, उन्हें अपने पार्टनर पर सोच विचार कर भरोसा करना होगा। आज व्यवसाय में थोड़ा संघर्ष करना होगा।

कुंभ : आध्यात्मिक सोच को विस्तार देंगे। जॉब में सफल रहेंगे। आर्थिक लाभ मिल सकता है। आज आप अपने जीवनसाथी से किसी बात पर बहसबाजी में पड़ सकते हैं, जिसके कारण वह आपसे नाराज रहेंगी। पिता का चरण स्पर्श करें। गरीबों की मदद करने से स्‍वयं को लाभ होगा।

मीन : व्यवसाय में लाभ हो सकता है। धार्मिक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। सायंकाल के समय आज आपके घर किसी छोटे-मोटे पार्टी का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य मौज मस्ती करते नजर आएंगे। कोई भी कार्य परिवार में सहमति से करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ko po napornem dnevu zmanjka časa, preprost zdrav obrok pogosto reši večer. To temo je vredno bolje spoznati. Večina pri mariniranju gob zgreši skrivnost Znanci pogosto svetujejo, da je za zdravo kosilo dovolj le skleda solate, vendar to ne drži vedno. Boljši pristop je preprost recept z nekaj beljakovinami, svežo zelenjavo in okusnimi začimbami.