धर्म

16 जुलाई 2022 शनिवार राशिफल

मेष

गणेशजी कहते हैं कि आज मेष राशि वालों के लिए व्यवसाय में पिछले कार्यों को निपटाने के लिए समय उत्तम है। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी, जिससे आपको लाभ होगा। अचल संपत्ति खरीदने का प्लान बना सकते हैं। सॉफ्टवेयर कंपनियों में काम करने वालों के लिए दिन अच्छा है। विवाहित जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आज कार्यक्षेत्र में प्रभाव बना रहेगा। अच्छा धन लाभ होगा। परिवार की जरूरतों का पूरा ध्यान रखेंगे।

भाग्य आज 80 % आपका साथ देगा। शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।
वृषभ

गणेशजी कहते हैं कि वृषभ राशि वालों के अपनी कुछ आदतों में सुधार लाने से आपका दिन बेहतर होगा। पुराने निवेशों से मिली धनराशि से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बन जाएगी। युवाओं का दिन मौज-मस्ती में बीतेगा । कार्यक्षेत्र में आपके कार्य की सराहना होगी। आज आप अपने परिवार का ध्यान रखेंगे और उनकी जरूरतों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। प्रभु की आराधना में मन लगेगा। गृहस्थ जीवन में प्यार और समझदारी के साथ रोमांस भी रहेगा।

भाग्य आज 75 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। भगवान गणेशजी की आराधना करें।
मिथुन

गणेशजी कहते हैं कि मिथुन राशि वालों के लिए आज दिन की शुरुआत थोड़ी सुस्त रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों को पहचान मिलेगी। फाइनेंस से जुड़े मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। थोक कारोबारियों को इस समय अधिक मात्रा में माल डंप नहीं करना चाहिए। आपकी वाणी मधुर होगी जिसके कारण दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे।

भाग्य आज 79 प्रतिशत तक आपके साथ है। भगवान विष्णुजी की आराधना करें।
कर्क

गणेशजी कहते हैं कि कर्क राशि वालों को चाहिए कि वे आज लोगों को उनके विचार प्रकट करने से न रोकें। अपनी गुणवत्ता में निरंतर बढ़ोतरी के प्रयास जारी रखें। साहित्यकरों को कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। नौकरी में सफलता मिलेगी। व्यापार में धनलाभ होगा। पारिवारिक कलह ख़त्म होगी। समय का पूरा सदुपयोग करें और खराब संगत से बचें। युवा वर्ग माता-पिता की बातों का पालन करें।

आपका भाग्य आज 85 प्रतिशत रहेगा। सूर्य देवता को जल अर्पित करें।
सिंह

गणेशजी कहते हैं कि सिंह राशि वालों के सितारे बुलंद रहने वाले हैं। आय में बढ़ोतरी होने से आपकी आर्थिक स्थिति संभल जाएगी। आकस्मिक कार्य आने से निर्धारित योजनाओं में बदलाव करना पड़ सकता है। आज का दिन कामकाज के लिए बेहतरीन होगा। कामकाज में लाभदायक फलों की प्रधानता बनी रहेगी। आप अपने जीवनसाथी को कोई गिफ्ट देने का वादा कर सकते हैं।

आज भाग्य 95 % आपके पक्ष में रहेगा। योग प्राणायाम का अभ्यास करें।
कन्या

गणेशजी कहते हैं कि कन्या राशि वाले आज घर वालों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने टारगेट पर फोकस करना होगा। आर्थिक तंगी से बचने के लिए फिजूलखर्ची पर रोक लगाना होगा। टकराव की स्थिति आपके लिए हितकर नहीं होगी। आज आपके अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो आपको कार्य में सफलता प्राप्ति के लिए सहायता एवं मार्गदर्शन देंगे।

भाग्य आज 82 % आपका साथ देगा। जरूरतमंद लोगों की मदद करें।
तुला

गणेशजी कहते हैं कि तुला राशि वालों के लिए आज का दिन जीवन में सुनहरे पल लेकर आने वाला है। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए घर के सदस्यों के साथ बैठकर चर्चा करेंगे। आपको परिवार का साथ अवश्य मिलेगा, इसलिए हिम्मत न हारें और आने वाली कठिन स्थिति का डटकर सामना करें। पारिवारिक वातावारण अनुकूल रहेगा।

भाग्य आज 90 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। गणेशजी की पूजा – आराधना करें।
वृश्चिक

गणेशजी कहते हैं कि वृश्चिक राशि वाले आज अपने आप को किसी नए परिवर्तन के लिए तैयार रखें। कामकाज में थोड़ा परिपक्वता और गंभीरता दिखाएं। कामकाज में वृद्धि के आसार हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार की आशंका है। करियर से जुड़ी समस्या दूर होगी। किसी शादी-विवाह या मांगलिक कार्य में शिरकत करेंगे। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी।

भाग्य आज 76 प्रतिशत तक आपके साथ है। पीली वस्तु का दान करें।

धनु

गणेशजी कहते हैं कि धनु राशि वालों का आज का दिन बेहद खुशियों से भरा रहेगा। मन में पैसों को लेकर कई तरह के विचार आ सकते हैं। व्यापार को बढ़ाने के नए तरीके सोचेंगे। कीमती वस्तुएं खरीदने के लिए समय अनुकूल होगा। किसी नवीन व्यवसाय को करने के विचार मन में आ सकते हैं या उसे वास्तविक रूप दे सकते हैं। आज भाग्य आपका साथ देगा। अधिकारी आपको बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं।

आपका भाग्य आज 75 प्रतिशत रहेगा। हनुमानजी की पूजा करें।
मकर

गणेशजी कहते हैं कि मकर राशि वालों का व्यक्तित्व खुश्बू की तरह चारों तरफ महकेगा। आपको अपनी प्रतिभा व योग्यता को साबित करने का अवसर मिलेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को प्रमोशन मिलने के संकेत हैं। आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं तो कुछ मामलों में राहत मिलेगी। अपने मित्र या परिचित से आज आपकी मुलाकात होगी, जिसके कारण आपके चेहरे पर खुशी झलकेगी।

आज भाग्य 90 % आपके पक्ष में रहेगा। पीपल के वृक्ष के नीचे दीया जलाएं।
कुंभ

गणेशजी कहते हैं कि कुंभ राशि वालों को आज अपने विचारों में परिवर्तन नजर आएगा। उत्साहपूर्वक व्यावसायिक योजनाओं को पूरा करेंगे। पुराने निवेशों से अच्छे रिटर्न्स मिलने की संभावना है। युवाओं को करियर में बेहतर विकल्प की तलाश रहेगी। वैवाहिक चर्चाओं में सफलता मिलेगी। आज का दिन रुपए-पैसे के लिए काफी अहम रहेगा, धन से संबंधित मामले अच्छे रहेंगे। अपने पुराने मित्र से आज वार्तालाप हो सकती है।

भाग्य आज 81 % आपका साथ देगा। भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें।
मीन

गणेशजी कहते हैं कि मीन राशि वालों की वाणी ही आपके लिए वरदान है। कपड़ों के व्यापारियों के लिए निराशा का दिन हो सकता है। जल्दी लाभ कमाने के चक्कर में गलत तरीके नहीं अपनाए । पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा। आपके अंदर बोलने की कला है जो आपको किसी भी क्षेत्र में कामयाबी के शिखर पर पहुंचाने में मददगार सिद्ध होगी। छात्रों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। महिलाएं घर की साफ-सफाई में बिजी रहेंगी।

भाग्य आज 92 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Les conseils des proches ne donnent pas toujours le résultat espéré en cuisine : un ingrédient manque, une cuisson varie ou les proportions dérapent. Pour réussir des recettes de restaurant ou de café, le sujet mérite d'être approfondi. comment récupérer une confiture brûlée Les conseils des proches ne fonctionnent pas toujours, surtout en cuisine. Pour réussir une recette de restaurant ou de café, mieux vaut ajuster les quantités et respecter chaque temps de préparation.