धर्म

7 जनवरी राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, कितना साथ देगा भाग्य, बता रहे हैं प्रख्यात मनो ज्योतिषाचार्य

मेष राशि : आज का दिन परेशानियों और समस्‍या से घिरा रहेगा। आपको कारोबार में कुछ समस्‍याएं हो सकती हैं। दोपहर के बाद आपकी स्थिति में सुधार होगा। आज आपको कार्यक्षेत्र में कुछ नए अधिकार दिए जा सकते हैं। आपकी रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और आपके कार्य पूर्ण होंगे। कुछ मेहमानों के घर आने से आपका काम और खर्च दोनों बढ़ सकते हैं।

वृष राशि : आर्थिक मामलों में लाभ होगा और आपकी धन संपत्ति में वृद्धि होगी। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी और आपको भाग्‍य का साथ मिलेगा। आप आवश्यक सामान की खरीदारी में शाम तक का समय बिता देंगे और आपको कहीं काम से बाहर जाना पड़ सकता है। वृद्धजनों से बहसबाजी में न उलझें। उनकी राय भी सुन लें, उपयोगी सिद्ध होगी।

मिथुन राशि : दिन अनुकूल है और आपके कई दिनों से लटके कार्य पूर्ण होंगे। आपको धन सम्‍मान में वृद्धि होगी और आपकी प्रतिष्‍ठा बढ़ेगी। व्यापार में भागीदारों से आपको हर प्रकार का सहयोग मिलेगा। आप किसी का उधार चुकाने में सफल होंगे। ऐसा होने से आपका मन हल्‍का होगा और मन में उत्‍सुकता रहेगी।

कर्क राशि : आज का दिन भाग्‍यशाली है और आपको उत्‍तम संपत्ति की प्राप्ति होगी। बहुत दिनों से रूके धन की प्राप्ति होगी और जरूरी कार्य पूर्ण होंगे। नए संबंधों में स्थायित्व बनेगा। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में भी अच्छी सफलता मिल सकती है, प्रयत्नशील रहें। रात्रि का समय मंगल कार्यों में बीतेगा।

सिंह राशि : आज का दिन सम्‍मान से भरा होगा और आपको लाभ होगा। आपको आत्म संतोष होगा। आज आपको दूसरों की बातें भी सुननी चाहिए। दुकान या कार्यालय में भी टीमवर्क के जरिए ही आप किसी समस्या का हल निकालने में सफल होंगे। आपको धन लाभ होगा और रुके कार्य पूर्ण होंगे।

कन्या राशि : आज का दिन हर कार्य को संभलकर करने वाला है। इष्ट मित्रों से निर्मूल विवाद हो सकता है। अपने आसपास खुशनुमा माहौल बनाने का प्रयास करें। कार्यालय में भी अकस्मात् कोई नया परिवर्तन आपको आश्चर्य में डाल सकता है। महिला सहकर्मी और अधिकारी से सहयोग मिलेगा।

तुला राशि : आर्थिक मामलों में लाभ होगा और आपके धन सम्‍मान में वृद्धि होगी। आपको किसी उलटफेर में बड़ा लाभ हो सकता है। नये कार्य में वैधानिक और तकनीकी पहलुओं पर गंभीरतापूर्वक विचार करने के उपरान्त ही कुछ निर्णय लें। घर के पुराने लटके हुए कार्य को बना लेने से आपको लाभ होगा।

वृश्चिक राशि : आर्थिक लाभ होगा और आपका दिन आज खुशियों से भरा होगा। बिजनस के सिलसिले में किसी की सलाह लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। दिन के दूसरे भाग में महिला मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। मामला कार्यक्षेत्र का हो या आप अपने सभी उत्तरदायित्वों को सफलतापूर्वक निभा लेंगे।

धनु राशि : आपके सम्‍मान में वृद्धि होने से कार्य संपन्‍न होंगे। आप अपनी पुरानी देनदारियों से मुक्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी आपके सुझावों का स्वागत होगा। कुछ आवश्यक घरेलू सामान की खरीदारी करनी पड़ सकती है। अपनी जेब का खास ख्याल रखें। शाम का समय दोस्‍तों के साथ बीतेगा।

मकर राशि : आर्थिक मामलों में लाभ होगा और आपको किसी यात्रा पर जाने से लाभ होगा। बहन-भाई के विवाह इत्यादि मांगलिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा। कोई पुराना मित्र या रिश्तेदार अचानक आपके सामने आकर खड़ा हो सकता है। यदि कोई आपसे उधार मांगे तो न दें। वरना आपके उनके साथ रिश्‍ते खराब हो सकते हैं।

कुंभ राशि : आज का दिन सफलता देने वाला है। आपके धन सम्‍मान में वृद्धि होगी। दिन आपके लिए सफलताकारक है। सक्रिय राजनीति में भाग लेने का योग बन रहा है। प्रतिस्पर्धा में प्रतिद्वन्दी आपसे पीछे रह जाएंगे। दिन का उत्तरार्ध भी शुभव्यय कीर्ति की वृद्धिकारक है। पुण्य कार्यों पर भी व्यय हो सकता है। आज आपको मनचाहा लाभ होगा।

मीन राशि : धन संपत्ति में वृद्धि होगी। आपको ननिहाल से भी मान-सम्मान मिलेगा। आपको पत्नी पक्ष एवं पत्नी की ओर से पूर्ण सहयोग मिलेगा। नौकरी में कुछ लोग आपकी चुगली कर सकते हैं। जिससे सायंकाल के समय परेशानी हो सकती है। आप अपने गुरु के प्रति निष्ठा व भक्तिभाव पूर्ण रखें।

यदि आपको सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, व्यवसाय, वास्तु सहित अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है या अपनी कुंडली, हस्त रेखा दिखवाना हो या अन्य कोई ज्योतिषीय परामर्श लेना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य
संपर्क : 9669282874, 9200382100, 9827128576

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Da fuori, un blog personale sembra spesso solo un diario online, ma dietro ogni pagina ci sono scelte di tono, struttura e fiducia. Per capire cosa funziona davvero, vale la pena approfondire il tema. trascurare le sette abitudini delle coppie felici andando in ospedale, ecco le nuove regole il bicchiere del caffè nasconde rischi quelle piccole mollette: nove riusi domestici Gli amici spesso consigliano di scrivere ogni giorno, ma non sempre funziona: un blog personale cresce meglio quando nasce da esperienze sincere, osservazioni curate e una voce riconoscibile, senza inseguire ritmi o formule altrui.