धर्म

27 अप्रैल राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, कितना साथ देगा भाग्य, बता रहे हैं प्रख्यात मनो ज्योतिषाचार्य

मेष राशि : कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। खर्च में वृद्धि होगी। आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कुछ चिंताएं आपको खासा परेशान कर सकती है। आपको अपनी कार्यशैली में थोड़ा सुधार करने की जरूरत होगी। स्वास्थ्य के मामले में ध्यान रखें। परिवारजनों के साथ संघर्ष में उतरने का अवसर आएगा। कार्यक्षेत्र में बहुत से लोग आपसे सहमत भी हो सकते हैं। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही खास रहेगा।

वृष राशि : नौकरी में पदोन्नति होने के योग हैं। परिवार वालों के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। आपका माता-पिता की सेहत पर ध्यान न देना खतरनाक साबित हो सकता है और उनकी बीमारी को लम्बा खींच सकता है। व्यवसाय व करियर में आप अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ेंगे। शेयर बाजार, ट्रेडिंग वगैरह में अटके हुए लाभ आपको मिल सकेंगे। बेरोजगार लोगों के लिए दिन अच्छा कहा जा सकता है। परिजनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।

मिथुन राशि : किसी नई परियोजना पर काम करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार लें। बजट तैयार करने में आज थोड़ा संभलकर चलें, सीमा में ही रहकर खर्च करें। आज के दिन अधिकांश समय खरीदारी और दूसरी गतिविधियाँ में जाएगा। संचित धन में कमी आएगी। आज आपका जीवनसाथी आपकी सेहत के प्रति असंवेदनशील हो सकता है। अपने परिवार के साथ रुखा व्यवहार न करें। यह पारिवारिक शान्ति को भंग कर सकता है। बहुत समय से आपको परेशान कर रहे भ्रम से आपको छुटकारा मिलेगा। आपको पूरी तरह छुटकारा मिलने तक ध्यान चिंतन करते रहें। सामूहिक कार्यों में सब की सलाह लेकर आगे बढ़ेंगे।

कर्क राशि : राजनीति में नुकसान आपके तनाव को बढ़ाएगा। आपको अपने खान-पान में थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है। शत्रु आपकी प्रसिद्धि को कम करने का प्रयास करेंगे। आप अपने कामकाज में सबसे अधिक एकाग्रता रखेंगे। इनकम और खर्चो के मामलों पर आपको ध्यान देना होगा। सफलता के लिए धैर्य जरूरी है। कुछ मानसिक तनाव रहने के कारण शारीरिक रूप से भी आप कमजोर महसूस करेंगे।

सिंह राशि : आराम से बीतने वाला है, कोई खास काम या चुनौती नहीं होगी। आज नकारात्मक विचारों को मन में न आने दें। खर्च पर नियंत्रण रखें। धन के लेन-देन में सावधानी बरतें। सहकर्मियों का सहयोग आप को प्राप्त होगा। कर्ज लिए हुए पैसों के लेन-देन में सहूलियत रहेगी। कामकाज से संबंधित अच्छे और व्यावहारिक आइडिया आपके दिमाग में आएंगे। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।

कन्या राशि : नींद पूरी होने के कारण आप बेहतर महसूस करेंगे। कार्य सफलता, आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि के लिए अच्छा दिन है। नए कार्य की शुरुआत भी कर सकते हैं। माता-पिता के सहयोग से आप जीवन में आगे बढ़ेंगे। संतान आपकी आज्ञा में रहेगी। दूसरों की बातों में आकर कोई बड़ा फैसला आज न लें। संतान से जुड़ी चिंता से मुक्ति मिलेगी। वे आपका सम्मान करेंगे और आपकी बातों को भी महत्व देंगे।

तुला राशि : अधिकारों का गलत प्रयोग न करें, नुकसान हो सकता है। मनोबल बढ़ेगा एवं सर्वव्यापी लाभ के प्रबल संकेत हैं। ऑफिस में सहकर्मीगण सहायक होंगे। परिवार के सदस्यों की जरूरतों को तरजीह दें। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। आज व्यापार में कोई छोटा-मोटा परिवर्तन भी न करें। मेहनत औरसमझदारी के साथ आप कुछ ऐसे काम निपटा सकते हैं जो जोखिम भरे हैं। कोई बड़ी टेंशन भी खत्म हो सकती है।

वृश्चिक राशि : रचनात्मकता आपको पुरस्कार देगी। परिवार की महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में आप अपने लव पार्टनर से बात कर सकते हैं। व्यवसाय हो या नौकरी सभी कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे। आपका शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दिन आनंद और उल्लास में बीतेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। परिवार का पूर्ण स्नेह और सहयोग आपको प्राप्त होगा। आपके कुछ मित्र मददगार साबित होंगे।

धनु राशि : अपने जीवन में दिन दुनी रात चौगनी तरक्की की ओर बढ़ेंगे। गुप्त शत्रु आज हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। विरोधियों के साथ वाद-विवाद में उतरना अच्छा नहीं है। ऑफिस का तनाव घर के माहौल को भी बिगाड़ सकता है। ऑफिस में आपको जिम्मेदारी वाला काम मिल सकता है। निजी संबंधियों से मनमुटाव हो सकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आपको किसी कीमती वस्तु की प्राप्ति हो सकती है।

मकर राशि : खर्च की अधिकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में वाद-विवाद के कारण तनाव हो सकता है, वाणी पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक है। जो जातक परेशानी को सामना कर हे उन्हें अपनी रणनीति में परिवर्तन करना चाहिए ताकि आप अपने लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर सकें। परिवार में खुशहाली का वातावरण रहेगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को बहुत ही संभलकर रहने की जरूरत है।

कुंभ राशि : प्रॉपर्टी के काम पूरे हो सकते हैं। धन को लेकर ज्यादा नकारात्मक न हो और गुस्से पर नियंत्रण रखें। मनोरंजन कार्यों पर खर्च सकता है। बुजुर्ग वर्ग और मित्रों की तरफ से आपको कुछ लाभ होगा। भवन सुख में वृद्धि होगी। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। रिश्तों के लिहाज से थोड़ा कठिन दिन हो सकता है। वाणी पर संयम रखें और किसी प्रकार की गलतफहमी न पालें। रोजमर्रा के कामों से फायदा हो सकता है।

मीन राशि : मीठे खानपान में प्रति रुझान रहेगा। घर में कोई मांगलिक कार्य या उसकी तैयारी हो सकती है। आपका हर कार्य सरलता से पूरा होगा। राज कार्य से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदाई है। व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी। व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। आज महत्वपूर्ण लोगों को इग्नोर न करें। किसी तरह के निवेश की योजना भी बना सकते हैं। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे।

यदि आपको सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, व्यवसाय, वास्तु सहित अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है या अपनी कुंडली, हस्त रेखा दिखवाना हो या अन्य कोई ज्योतिषीय परामर्श लेना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य
संपर्क : 9669282874, 9200382100

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button