धर्म

21 दिसंबर 2025 राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, बता रहे हैं प्रख्यात मनो ज्योतिषाचार्य

मेष राशि : आज व्यवसाय में किसी नए कार्य संबंधी कोई भी निर्णय न लें, क्योंकि एक गलत निर्णय आपके लाभ को हानि में बदल सकता है। शेयर्स आदि जैसे कार्यों में भी पैसा न लगाएं। नौकरी में अधिकारियों के साथ कुछ अनबन की स्थिति बन सकती है।

वृष राशि : व्यवसाय में चल रही समस्या काफी हद तक दूर होगी। अनुभवी लोगों का सहयोग और मार्गदर्शन आपके लिए सहायक रहेगा। नौकरी में कार्यभार बढ़ने की वजह से तनाव रहेगा, इसलिए व्यवस्थित रूप से अपने कार्यों की प्राथमिकताओं पर ध्यान दें।

मिथुन राशि : व्यक्तिगत समस्याओं की वजह से व्यावसायिक गतिविधियों में व्यवधान रहेंगे। हालांकि प्रयास करने पर और किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के सहयोग से आपके कार्य बनते जाएंगे। परंतु अभी आर्थिक स्थिति बहुत ज्यादा सुधरने वाली नहीं है।

कर्क राशि : व्यवसाय के प्रति और अधिक गंभीरता और मेहनत की जरूरत है। हालांकि आप अपनी आर्थिक योजनाएं सफलतापूर्वक संपन्न कर सकेंगे। नौकरी में भी छोटी-मोटी समस्याएं आ सकती हैं। भरपूर मेहनत करें तथा बॉस तथा अधिकारियों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें।

सिंह राशि : परिवार में बातचीत बढ़ेगी और किसी मुद्दे पर स्पष्टता आएगी। भाई-बहनों से विचारों का आदान-प्रदान लाभ देगा। आर्थिक मामलों में सीखने का अवसर मिलेगा। नई स्कीम, नियम या दस्तावेज समझने पड़ सकते हैं। सामाजिक स्तर पर लोग आपकी बुद्धिमत्ता और प्रश्न पूछने की क्षमता से प्रभावित होंगे।

कन्या राशि : इस समय कार्यक्षेत्र में आंतरिक गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। सहकर्मियों का उचित सहयोग न मिलने से कुछ समस्याएं आ सकती हैं। व्यवसायिक निवेश करना इस समय उचित नहीं है। नौकरी में अफसरों का सहयोग बना रहेगा।

तुला राशि : आर्थिक मामलों में खर्च टालना बेहतर रहेगा। प्राथमिकताएं बदलने से राहत मिलेगी। सामाजिक स्तर पर आप कम बोलकर अधिक समझेंगे, जिससे गलतफहमियां सुलझेंगी। आंतरिक शांति बढ़ेगी, अहंकार घटेगा। आज रुककर देखना, सुनना और सीखना आपको आगे की राह साफ करेगा।

वृश्चिक राशि : पिछले कुछ समय से चल रही बाधाओं को दूर करने में सफल रहेंगे, जिससे आप में आत्मसंतुष्टि का भी भाव रहेगा। राजनीतिक व सामाजिक गतिविधियों में विशेष योगदान रहेगा। कार्यभार अधिक रहेगा, परंतु उसके परिणाम भी बेहतरीन ही मिलेंगे

धनु राशि : व्यवसाय में कुछ उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। परंतु समय अनुसार काम निपट भी जाएंगे। अन्य व्यवसायी लोगों का सहयोग भी आपके बिजनेस को व्यवस्थित करने में सहयोग करेगा। परंतु कहीं भी हस्ताक्षर करने से पहले पेपर्स की जांच-पड़ताल अवश्य कर लें।

मकर राशि : ट्रांसफर, नई भूमिका या जिम्मेदारी का योग बन सकता है। प्रोजेक्ट की दिशा बदलने से लाभ होगा। नौकरी में भाग्य का साथ मिलेगा, पर तैयारी जरूरी है। बिजनेस में बाजार स्थितियां तेजी से बदलेंगी, तुरंत निर्णय लेने होंगे। लचीलापन आपको आगे बढ़ाएगा।

कुंभ राशि : दिन सुखद व्यतीत होगा। किसी धार्मिक या सामाजिक गतिविधि में शामिल होने का निमंत्रण मिलेगा तथा लोगों के बीच आपका विशेष रुतबा बना रहेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई कार्यवाही हो सकती है। संतान प्राप्ति के लिए इच्छुक लोगों को कोई खुशखबरी मिलेगी।

मीन राशि : कुछ प्रोजेक्ट अपेक्षित गति से नहीं बढ़ेंगे। टीम में तालमेल और सहयोग पर ध्यान दें। सीनियर्स के साथ संवाद स्पष्ट रखें। बिजनेस में लेन-देन में देरी संभव है, इसलिए सतर्क रहें। जोखिम कम लें और पुराने कार्यों की समीक्षा करें।

यदि आपको सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, व्यवसाय, वास्तु सहित अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है या अपनी कुंडली, हस्त रेखा दिखवाना हो या अन्य कोई ज्योतिषीय परामर्श लेना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य संपर्क: 9171213357

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ko se po dolgem dnevu vrnemo domov, pogosto posežemo po hitri večerji, čeprav lahko iz preprostih sestavin pripravimo okusnejši in bolj zdrav obrok. To temo je vredno podrobneje raziskati. Voda ali sok: tri številke sitosti Presenetljivo je, da lahko tudi zamrznjena zelenjava ohrani veliko hranil. Z njo pripravimo hitro juho, omleto ali prilogo, okus pa obogatimo s svežimi zelišči in kančkom limoninega soka.