धर्म

24 अप्रैल 2026 राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, बता रहे हैं प्रख्यात मनो ज्योतिषाचार्य

मेष राशि : व्यवसाय में किसी अधीनस्थ कर्मचारी की वजह से कुछ दिक्कत रह सकती है, लेकिन इस समय धैर्य और विवेक से काम लेना ही सही रहेगा। ज्यादा रोक-टोक करने से व्यवस्था बिगड़ सकती है। मार्केट में फंसी हुई पेमेंट का कुछ हिस्सा आज वसूल हो सकता है।

वृष राशि : आज मार्केटिंग और यात्रा से जुड़ी गतिविधियों को स्थगित रखें, क्योंकि इस समय कार्यक्षेत्र में आपकी मौजूदगी जरूरी है। सरकारी गतिविधियों से जुड़े व्यवसाय में अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों पर बॉस और उच्च अधिकारियों का दबाव रहेगा।

मिथुन राशि : कला, डिजाइन और प्रबंधन से जुड़े लोगों के लिए साझेदारी बहुत फायदेमंद रहेगी। किसी सहयोगी के साथ मिलकर आप एक बड़े प्रोजेक्ट को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे। तकनीकी क्षेत्र के लोग अपनी रचनात्मक सोच से पुरानी समस्याओं का हल निकालेंगे। आपके पेशेवर फैसले आज आपकी प्रगति की नई दिशा तय करेंगे।

कर्क राशि : आपके महत्वपूर्ण कामों में घर के वरिष्ठ लोगों का सहयोग आपके लिए भाग्योदय जैसा माहौल बनाएगा। भाई या भाई समान संबंधियों के साथ चल रही गलतफहमी दूर होगी और संबंधों में फिर से नजदीकी आएगी। हंसी-मजाक और मनोरंजन में भी समय बीतेगा।

सिंह राशि : आपकी विशेषज्ञता और प्रशासनिक कौशल की सराहना होगी। कानून, सलाहकार और प्रबंधन से जुड़े लोगों के लिए दिन खास उपलब्धियों वाला है। प्रबंधन में आपकी ईमानदारी और अनुशासन वरिष्ठों को प्रभावित करेगा। नई ऊंचाइयों को छूने के लिए अपनी संवाद शैली को सटीक रखें।

कन्या राशि : ग्रह गोचर बहुत अनुकूल बना हुआ है, इनका भरपूर लाभ लें। नए-नए लोगों से संपर्क स्थापित होंगे और ये संपर्क बहुत फायदेमंद भी रहेंगे। रुका हुआ पैसा मिलने की पूरी संभावना है। बच्चों की पढ़ाई और दिनचर्या से आप संतुष्ट रहेंगे।

तुला राशि : आप अपनी मेहनत और सूझबूझ से सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी करेंगे। किसी बड़े बुजुर्ग का मार्गदर्शन फायदेमंद साबित होगा। कारोबारी लोगों के लिए आज बड़े निवेश और मुनाफे के प्रबल योग हैं। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आप खुद को बहुत संपन्न और आत्मविश्वास से भरा महसूस करेंगे।

वृश्चिक राशि : अपनी किसी कल्पना को साकार करने के लिए यह बहुत अच्छा दिन है। हालांकि आज दिनभर व्यस्तता और थकान बनी रह सकती है, लेकिन इसके साथ बेहतरीन परिणाम भी मिलेंगे। अगर जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई फैसला लेने जा रहे हैं, तो उस पर गंभीरता से विचार करें।

धनु राशि : कारोबार में बहुत ज्यादा काम रहेगा, लेकिन अभी लाभ की स्थिति सामान्य ही रहेगी, इसलिए सही समय का इंतजार करें। नई योजनाओं में अभी निवेश न करें। सरकारी कामकाज को लेकर उच्च अधिकारियों के साथ अच्छा तालमेल रखने से रुके हुए काम आगे बढ़ेंगे।

मकर राशि : डिजाइनिंग, कृषि और कलात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिलेगी। ऑफिस में आपके काम करने का तरीका दूसरों को प्रेरित करेगा। प्रबंधन में आपकी सहजता और धैर्य की सराहना होगी। किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत के लिए आज का दिन बहुत भाग्यशाली है।

कुंभ राशि : बच्चों को लेकर चल रही किसी समस्या का समाधान मिलने की संभावना है। इससे आप तनावमुक्त होकर अपनी दूसरी गतिविधियों पर भी ध्यान दे पाएंगे। किसी शुभ या धार्मिक काम में खर्च करके आपको खुशी मिलेगी। किसी मित्र की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होगी।

मीन राशि : परिवार में आपकी स्पष्टवादिता से कुछ लोग असहज हो सकते हैं, लेकिन हालात सुलझाने के लिए यही जरूरी होगा। कारोबारी लोग आज पुराने विवादों को अपनी समझदारी से खत्म करेंगे। आर्थिक फैसलों में भावनाओं की बजाय तर्क को प्राथमिकता दें। आपकी बौद्धिक क्षमता आज सबको प्रभावित करेगी।

यदि आपको सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, व्यवसाय, वास्तु सहित अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है या अपनी कुंडली, हस्त रेखा दिखवाना हो या अन्य कोई ज्योतिषीय परामर्श लेना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य संपर्क: 9171213357

अब माह के पहले शनिवार और रविवार को भोपाल में भी उपलब्ध रहेंगे। संपर्क करें : 9171213357, 9425665690

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button