धर्म

02 जुलाई 2026 राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, बता रहे हैं प्रख्यात मनो ज्योतिषाचार्य

मेष राशि : पुरानी चिंताएं छोड़कर नई राह पर आगे बढ़ें। परिवार में बच्चों जैसा उत्साह बना रहेगा। लंबी यात्रा का विचार अचानक बन सकता है। किसी नई दिशा में कदम बढ़ाना फायदेमंद साबित होगा। मन की शांति आपको सही मार्गदर्शन देगी। जीवन को नए नजरिए से देखना शुरू करें।

वृषभ राशि : काम पिछले कुछ समय से रुका या अटका हुआ था, उसके पूरे होने के योग बन रहे हैं। आपकी योग्यता और प्रतिभा खुलकर लोगों के सामने आएगी। प्रतिद्वंद्वियों पर विजय और सफलता भी मिल सकती है। धार्मिक गतिविधियों में भी आपका योगदान रहेगा।

मिथुन राशि : कारोबार में स्टाफ और सहकर्मियों के साथ चल रही गलतफहमियों को शांति से दूर करने की कोशिश करें। गुस्से और आवेश में आने से परिस्थितियां और बिगड़ सकती हैं। अधिकारियों के संपर्क में रहने से आपके लिए फायदेमंद स्थितियां बनेंगी।

कर्क राशि : कंस्ट्रक्शन और माइनिंग के क्षेत्र में अप्रत्याशित बदलाव आ सकते हैं। ऑफिस में अचानक कोई बड़ा पुनर्गठन देखने को मिल सकता है। व्यापार में कोई बड़ा और अचानक बदलाव करना पड़ सकता है। यह संकट आपके लिए बड़ा अवसर भी बन सकता है।

सिंह राशि : आपके पास अभी भी कई अच्छे विकल्प मौजूद हैं। निराशावादी सोच को अपने मन से निकालें। परिवार का समर्थन आपको दुख से बाहर निकालने में मदद करेगा। समय के साथ पुराने घाव भरने लगेंगे। जो बचा है, उसकी कद्र करना बहुत जरूरी है।

कन्या राशि : व्यस्तता के बावजूद अपने लिए भी कुछ समय जरूर निकालें। अपने व्यक्तिगत काम पूरे करने के लिए समय अच्छा है। दौड़-धूप अधिक रहेगी, लेकिन सफलता आपकी थकान दूर कर देगी। किसी आध्यात्मिक स्थल पर कुछ समय बिताने से आप अपने अंदर अच्छा बदलाव महसूस करेंगे।

तुला राशि : शेयर बाजार में निवेश करने वालों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। फाइनेंस और बैंकिंग सेक्टर में काम का दबाव ज्यादा रहेगा। दो अलग-अलग जॉब ऑफर में से सही चुनाव करना होगा। व्यापार में कैश फ्लो को ध्यान से मैनेज करना जरूरी है। मल्टीटास्किंग आपकी बड़ी पेशेवर ताकत बनकर सामने आएगी

वृश्चिक राशि : मुश्किल और कष्टदायक दौर अब खत्म हो सकता है। रात जितनी गहरी होती है, सवेरा उतना ही करीब होता है। पुरानी पीड़ा भूलकर जीवन में नई शुरुआत करें। परिवार में लंबे समय से चला आ रहा विवाद सुलझ सकता है। यह समाप्ति बड़े बदलाव का संकेत है। दर्द के इस अंत के बाद नई खुशी मिलेगी।

धनु राशि : लीगल और कोर्ट-कचहरी के उलझे काम में बड़ी जीत मिल सकती है। म्यूजिक और रेडियो इंडस्ट्री के लोगों का प्रदर्शन शानदार रहेगा। आपके पुराने अच्छे काम का बॉस सही मूल्यांकन करेंगे। रुकी हुई पदोन्नति का रास्ता साफ हो सकता है।

मकर राशि : कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक तरीके से काम बनते जाएंगे। कर्मचारियों और स्टाफ का भी भरपूर सहयोग रहेगा। किसी नए काम को शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। रुपए-पैसे के मामले में किसी पर भी अधिक भरोसा न करें।

कुंभ राशि : आज कई तरह की गतिविधियों में व्यस्तता बनी रहेगी। सभी पारिवारिक जिम्मेदारियां अपने ऊपर लेने के बजाय घर के सदस्यों के साथ बांटें। इससे आप अपने लिए भी समय निकाल पाएंगे और सुकून भी मिलेगा। संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

मीन राशि : मानसिक तनाव पीछे छोड़कर सुकून की तलाश पूरी होगी। परिवार के साथ किसी नई और शांत जगह शिफ्ट होने का विचार बन सकता है। परेशानियां धीरे-धीरे जीवन से दूर जा रही हैं। यह सुखद यात्रा आपके मन को गहरी शांति देगी। जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा।

यदि आपको सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, व्यवसाय, वास्तु सहित अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है या अपनी कुंडली, हस्त रेखा दिखवाना हो या अन्य कोई ज्योतिषीय परामर्श लेना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य संपर्क: 9171213357

अब माह के पहले शनिवार-रविवार भोपाल और दूसरे शनिवार-रविवार को इंदौर में भी उपलब्ध रहेंगे। संपर्क करें : 9171213357, 9425665690

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button