धर्म

साल 2022 के आखिरी 20 दिन, तुला समेत इन 5 राशियों की चमकने वाली है किस्मत

साल 2022 के समाप्त होने में अब सिर्फ 20 दिन बाकी रह गए हैं. ज्योतिषियों का कहना है कि आखिरी 20 दिनों में बुध और शुक्र की चाल कई राशि के जातकों को भाग्यशाली बनाने वाली है.

बुध और शुक्र फिलहाल धनु राशि में विराजमान हैं और साल का अंत होने तक इन दोनों ग्रहों की युति बनी रहेगी, जो कुछ राशि के जातकों की किस्मत चमकाने वाली है. आइए जानते हैं कि साल के आखिरी 20 दिनों में शुक्र और बुध किन राशियों को भाग्यशाली बनाएंगे.

मेष राशि- बुध और शुक्र की युति मेष राशि के जातकों के लिए बहुत ही लाभकारी सिद्ध होगी. इस राशि के नौकरीपेशा जातक नौकरी बदलने पर विचार कर सकते हैं, जिससे उनकी आय और पद दोनों बढ़ेंगे. व्यापारी वर्ग के जातकों को भी शुक्र-बुध की युति बहुत लाभ देने वाली है. इस राशि में अगले दिन 20 दिनों तक धन लाभ का योग बना रहेगा. नौकरी, व्यापार में तरक्की के योग भी हैं. दांपत्य जीवन भी खुशियों से भरा रहेगा.

कन्या राशि- बुध और शुक्र की युति कन्या राशि के जातकों के लिए भी शुभ रहने वाली है. परिवार में खुशियों को माहौल रहेगा. आर्थिक मोर्चे पर और वैवाहिक जीवन में अच्छे बदलाव आने का संभावनाएं हैं. हालांकि कन्या राशि वाले भावुकता पर नियंत्रण बनाए रखें.

तुला राशि- तुला राशि के जातकों के लिए भी बुध-शुक्र की युति फलदायी रहेगी. नौकरीपेशा और व्यापारी दोनों तरह के जातकों को फायदा होगा. इस दौरान बनाई गई रणनीतियां आपको लंबे समय तक लाभ देंगी. धन लाभ होगा. खर्चों पर लगाम कसी रहेगी. कर्जों का भार कम होगा. अगर आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो इसके लिए भी समय अनुकूल है.

धनु राशि- बुध-शुक्र की यह युति धनु राशि वालों के लिए भी शुभ बताई जा रही है. आपके दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी. हर तरह के कार्यों में सफलता मिलेगी. नौकरी, व्यापार में कमाई के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे. शिक्षा के क्षेत्र में भी अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे. संतान पक्ष की ओर से भी शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं.

मीन राशि- बुध और शुक्र की युति मीन राशि के जातकों का भी भाग्योदय करेगी. आपकी राशि में धन प्राप्ति के योग बनेंगे. आपके द्वारा किए गए कार्यों की खूब प्रशंसा होगी. दांपत्य जीवन में सुखों का अनुभव होगा. नौकरी और व्यापार में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ko se po dolgem dnevu vrnemo domov, želimo hitro in okusno večerjo. Zato je vredno zdrave recepte podrobneje raziskati. večina preplača hitro pripravljeno Jeseni: zakaj pica ostane surova Pogosta napaka: solata iz ko zadiši po čokoladni vafljevi torti Presenetljivo je, da lahko tudi preprosta juha vsebuje veliko hranil. Z nekaj sveže zelenjave, stročnicami in zelišči hitro pripraviš topel obrok, ki nasiti in razveseli.