धर्म

10 मई राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, कितना साथ देगा भाग्य, बता रहे हैं प्रख्यात मनो ज्योतिषाचार्य

मेष राशि : किसी महत्वपुर्ण कार्य को करने के लिए रहेगा। विद्यार्थी कठिन परिश्रम के बाद ही परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे। आपको यदि कोई जिम्मेदारी मिले, तो उसमे आपको बहुत ही सावधानी बरतनी होगी। आपका कोई पुराना लेनदेन आज आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है। आज आप अपनी कीमती वस्तुओं पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो उनके खोने का भय सता रहा है।

वृषभ राशि : दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। आपको आज कोई समस्या होने से आपका कार्य करने में मन नहीं लगेगा। माता जी को आज आप किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। ससुराल पक्ष से भी आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।

मिथुन राशि : आज दिन उलझनों भरा रहेगा। आप अपनी सुख-सुविधाओं के कुछ चीजों की खरीदारी भी कर पाएंगे, लेकिन आपको आज अपनी कुछ महत्वपूर्ण निर्णयों को स्वयं ही लेना होगा, तो उसमें किसी को शामिल ना करें। आज आपको संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आज आप किसी से उधार लेने से बचे।

कर्क राशि : चारों ओर का वातावरण सुखमय रहने से आप प्रसन्न रहेंगे। आज आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी। बिजनेस को लेकर यदि आपको कोई समस्या चल रही है, उससे आज आपको निजात मिलेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में किसी बात को छुपाने के कारण तनाव पनप सकता है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता में जीत मिलने से वह प्रसन्न रहेंगे।

सिंह राशि : दिन उत्तम संपत्ति दिलाने वाला रहेगा। आपको यदि किसी व्यक्ति से उधार लेना पड़े, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। व्यवसाय कर रहे लोग आज कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीख कर अच्छा लाभ कमा सकते हैं। आज आप कुछ अच्छे पकवानों का आनंद लेंगे, वह किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं।

कन्या राशि : आज आपकी कार्यक्षेत्र में किसी से गरमा गरम बहस बाजी हो सकती है, जिसके बाद अधिकारी भी आपसे नाराज रहेंगे, लेकिन परिवार में लोग आज आपकी बातों से प्रसन्न रहेंगे और आपको कोई उपहार भी ला सकते हैं। आज आपको अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए कुछ और प्रयास भी करने होंगे।

तुला राशि : दिन खर्चों में बढ़ोतरी लेकर आएगा। आज आपके सामने कुछ ऐसे खर्चे आएंगे, जो आपको ना चाहते हुए मजबूरी में करने पड़ेंगे। आज आपके घर किसी अथिति का आगमन हो सकता है। आप अपनी दिनचर्या में यदि कुछ बदलाव करेंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा, लेकिन आपको आज कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है।

वृश्चिक राशि : आज दिन सामान्य रहने वाला है। आपको अपनी पुरानी किसी गलती से सीख लेनी होगी। व्यापार कर रहे लोगों को चुटपुट लाभ के अवसर मिलते रहेंगे, लेकिन फिर भी उन्हें धन की कमी का सामना करना पड़ेगा। आपका कोई चल व अचल संपत्ति संबंधित सौदा आज टल सकता है। माता-पिता की जरूरतों का आप पूरा ध्यान रखेंगे।

धनु राशि : किसी कठोर निर्णय को लेने के लिए रहेगा। आज परिवार के किसी सदस्य को विदेश में नौकरी मिलने से वह घर से दूर जा सकते हैं, जो लोग सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं, अपने आज किसी परीक्षा को देने का मौका मिलेगा। आपका कोई लंबे समय से चल रहा कानूनी वाद-विवाद आज फाइनल हो सकता है।

मकर राशि : मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आप किसी कार्यक्रम में जाने की योजना बना सकते हैं। आपको आज किसी मित्र के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है। यदि आपको धार्मिक कार्यों में सम्मिलित होने का मौका मिले, तो आप उसमें कुछ धन भी व्यय करेंगे। आपका कोई लेनदेन से संबंधित मामला आज आपको परेशान कर सकता है।

कुंभ राशि : मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज घर में आपके ऊपर कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियों का बोझ आ सकता है। विद्यार्थियों को भी बौद्धिक व मानसिक रोग से छुटकारा मिलता दिख रहा है, लेकिन व्यापार कर रहे लोग आज अपनी जिम्मेदारियों से बिल्कुल पीछे नहीं हटेंगे और उन्हे उसे समय रहते पूरा करना होगा।

मीन राशि : प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं, उनके लिए आज दिन उत्तम रहने वाला है, उन्हें आज कोई अच्छी प्रॉपर्टी में निवेश करने का मौका मिलेगा। आज परिवार के किसी सदस्य के विवाह में आ रही समस्या के लिए आपको अपने परिजनों से बातचीत करनी होगी। आपको अपनी दिनचर्या में योग व व्यायाम को अपनाना होगा, नहीं तो आपको पेट संबंधित समस्या हो सकती हैं।

यदि आपको सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, व्यवसाय, वास्तु सहित अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है या अपनी कुंडली, हस्त रेखा दिखवाना हो या अन्य कोई ज्योतिषीय परामर्श लेना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य
संपर्क : 9669282874, 9200382100

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Quand le café du matin refroidit trop vite, c'est souvent une question de préparation. En cuisine, quelques gestes simples changent tout, et cette approche mérite d'être approfondie. Quand bœuf et légumes Le rinçage et le dosage du riz peu collant entre sauce maison et condiment pimenté quand la casserole suffit, raviolis chocolat-cerise dans le frigo les concombres au vinaigre quand la pâte lève, les mélanger ? Faut-il cuire la tomate ça paraît simple : 71 à la poêle, préserver l'ail des pour le matin, galettes en été, travers de porc Les conseils des proches ne fonctionnent pas toujours : pour réussir une recette inspirée des cafés et restaurants, mieux vaut ajuster les quantités selon les produits disponibles.