धर्म

जानिए भगवान श्रीपरशुराम जी से जुड़ी रोचक जानकारियां

अक्षय तृतीया को भगवान श्री परशुराम जी का जन्म उत्सव मनाया जाता है। भगवान परशुराम जी को भगवान विष्णु का छठा अवतार बताया गया है। आईए जानते हैं भगवान श्री परशुराम जी से जुड़ी हुई रोचक जानकारियां…

परशुराम जी के माता पिता का नाम बताइए?      उत्तर:- रेणुका और जमदग्नि।

– परशुरामजी ने पृथ्वी को कितनी बार आततायी विहीन कर दिया था?
उत्तर:- इक्कीस बार।
– भगवान् परशुराम जी की गति किसके समान बताई गई है?
उत्तर:- मन और वायु के समान।
– परशुराम जी के गुरु कौन थे?
उत्तर:- शंकर भगवान्।
-परशुरामजी के प्रमुख शिष्यों के नाम बताएं।
उत्तर:- भीष्म पितामह, गुरु द्रोणाचार्य, दानवीर कर्ण।
– परशुरामजी का अवतार कौन से युग में हुआ था?
उत्तर:- त्रेता युग में।
– परशुराम जी किसके अवतार थे तथा कौन से अवतार थे?
उत्तर:- भगवान विष्णु के छठे अवतार थे।
– परशुराम जी के पिता सप्तर्षियों के मंडल में कौन से ऋषि हुए?
उत्तर:- सातवें ऋषि
– कैलाश पर्वत पर परशुराम जी का किसके साथ युद्ध हुआ और उसका क्या परिणाम रहा?
उत्तर:- गणेश जी के साथ और उस युद्ध के परिणामस्वरूप गणेश जी का एक दांत टूट गया और वो एकदंत कहलाये।
– परशुराम जी किसके वंशज थे?
उत्तर:- ब्रह्मा जी के मानस पुत्र भृगु ऋषि के वंशज।
– परशुराम जी ने किस राजा का वध किया?
उत्तर:- कार्तवीर्यार्जुन/सहस्त्रबाहु।
– परशुरामजी के दादाजी और दादीजी का नाम बताइए?
उत्तर:- सत्यवती और ऋचीक मुनि।
– भागवत महापुराण के अनुसार आज भी परशुराम जी कौन से पर्वत पर निवास कर रहे हैं?
उत्तर:- महेन्द्र पर्वत पर।
– पृथ्वी पर कौनसे वंश का अन्त करने के लिए स्वयं भगवान् ने परशुराम के रूप में अंशावतार ग्रहण किया था?
उत्तर:- हैहयवंश का।
– बाल्यावस्था में परशुराम जी ने भगवान् की तपस्या कौनसे स्थान पर की थी?
उत्तर:- परम पवित्र चक्रतीर्थ।
– परशुरामजी का सहस्त्रबाहु से युद्ध किस स्थल पर हुआ था?
उत्तर:- नर्मदाजी के तट पर।
– शंकरजी ने परशुरामजी को कौनसा दुर्लभ मंत्र दिया था?
उत्तर:- त्रेलोक्य विजय कवच।
– परशुरामजी की माता ने किस प्रकार देह त्याग की?
उत्तर:- ऋषि जमदग्नि की हत्या के पश्चात् शोकमग्न होकर सती हो गई।
– जमदग्नि ऋषि की सन्तान में परशुरामजी का कौनसा स्थान था?
उत्तर:- परशुरामजी सबसे छोटे पुत्र थे।
– ब्रह्मा जी की कौन सी पीढ़ी में परशुरामजी अवतरित हुए?
उत्तर:- पाॅंचवी पीढ़ी में (ब्रह्मा जी के भृगु ऋषि, भृगु ऋषि के ऋचिक, ऋचिक के जमदग्नि, जमदग्नि के परशुरामजी)।
– मत्स्यराज से कवच मांगने के लिए परशुरामजी ने कौन सा रूप धारण किया?
उत्तर:- शृंगधारी संन्यासी का।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
À l'arrivée de l'automne, les cafés revisitent leurs recettes avec des produits chaleureux. Ces idées méritent d'être étudiées plus en détail. salade fraîche de betterave au poulet Quand le four dore On conseille souvent des morceaux bien nets On l'oublie souvent, un bon plat ne demande pas forcément des heures en cuisine. Quelques ingrédients frais, une cuisson précise et une touche personnelle suffisent pour régaler les convives.