रेहटीसीहोर

कांग्रेसी दिखा रहे एकजुटता, मिल जुलकर चला रहे अभियान

घर चलो, घर-घर चलो अभियान के तहत बुदनी विधानसभा के ग्राम बोरी मेें चलाया अभियान

रेहटी। कांग्रेस सत्ता वापसी की कवायद में जुट रही है। इसकेे तहत उनके नेता, कार्यकर्ता घर चलो, घर-घर चलो अभियान मेें एकजुटता भी दिखा रहे हैं। अभियान को लेकर कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर कांग्रेस के शासनकाल में किए गए कार्यों को गिना रहे हैं और उन्हें पार्टी की रीति-नीति से अवगत करा रहे हैं। इसी कड़ी में बुदनी विधान केे बोरी में कांग्रेस नेता अर्जुन शर्मा निक्की के नेतृत्व में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ताओं ने अभियान चलाया।
कांग्रेस पार्टी 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियोें को लेकर मैदान में उतर गई है। जिलाध्यक्ष बलवीर तोमर के नेतृत्व में जिलेभर में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत करने के लिए घर चलो, घर-घर चलो अभियान में जुटे हुए हैं। इस अभियान के तहत बुदनी विधानसभा में नेताओें को जिम्मेदारियां सौंपी गई है। शुक्रवार को ग्राम बोरी में अभियान चलाया गया। इस दौरान कांग्रेस नेता अर्जुन शर्मा, वरिष्ठ नेता प्रेमनारायण गुप्ता, मंगल सिंह ठाकुर, सदस्यता अभियान के प्रभारी दीपक चौहान, ब्लॉक कांग्रेस केे कार्यकारी अध्यक्ष मेहताब सिंह चौहान, यूथ कांग्रेस जिला सचिव राजेंद्र गुप्ता, युवा नेता दुष्यंत मालवीय सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने ग्राम बोरी में घर-घर पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान सभी ने एकसुर में कहा कि कांग्रेस पार्टी ने ही अब तक गरीबों, आदिवासियों एवं किसानों का भला किया है। यदि उन्हें सत्ता मेें आनेे का मौका मिले तोे वे अपनी पूरी ईमानदारी और लगन से सबकी सेवा करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ko se jeseni zrak ohladi, mi zadišijo jedi iz pečice, pripravljene iz preprostih sezonskih sestavin. Njihov okus in hranilnost sta vredna podrobnejše pozornosti. Boljše kot kuhanje ali pečenje: cvetačne palačinke Na prvi pogled je priprava takšnih jedi videti skoraj preprosta, a prav majhne podrobnosti naredijo veliko razliko. Izberite sveže sestavine, dodajte malo domišljije in uživajte v vsakem grižljaju.