आष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीरेहटीसीहोर

लेखिका-कवियत्री दिव्या दुबे को अटल हिन्दी रत्न पुरस्कार से किया सम्मानित

लेखिका-कवियत्री दिव्या दुबे को अटल हिन्दी रत्न पुरस्कार से किया सम्मानित

रेहटी। भारत रत्न भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटलबिहारी वाजपेयी की स्मृति में 25 दिसंबर को भोपाल के हिन्दी भवन में अटल स्मृति काव्य महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें साहित्यकार, लेखक एवं कवियों का सम्मान भी किया गया। इसमें बुधनी क्षेत्र की लेखिका, कवियत्री दिव्या दुबे को भी अटल हिन्दी रत्न से सम्मानित किया गया। यह आयोजन विश्व हिंदी रचनाकार मंच के तत्वाधान में किया गया था। इसमें विश्व हिंदी रचनाकार मंच के संस्थापक राघवेन्द्र ठाकुर द्वारा हिन्दी साहित्य में अपनी विशिष्ट सेवाएं प्रदान करने वाले देश के उत्कृष्ट साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। इसमें आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तराखंड सहित देशभर के शीर्षस्थ रचनाकारों ने अपनी काव्य रचनाओं के माध्यम से वातावरण साहित्यमय कर दिया। कार्यक्रम में हिन्दी साहित्य जगत में बहुत ही कम समय में अपने गद्य एवं पद्य लेखन के माध्यम से विशिष्ट स्थान बनाने वाली लेखिका एवं कवियत्री दिव्या दुबे सृष्टि को संस्था द्वारा अटल हिन्दी रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बुधनी की रहने वाली हिन्दी साहित्यकार दिव्या दुबे को इसके पूर्व में भी हिन्दी साहित्य में विशेष योगदान के लिए मध्यप्रदेश काव्य श्री सम्मान, मध्यप्रदेश नारी गौरव सम्मान, मातृशक्ति अवॉर्ड जैसे प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। दिव्या दुबे बुधनी के शासकीय अस्पताल में पैथोलॉजी विभाग में पदस्थ हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
A prima vista, un blog personale sembra solo una vetrina di pensieri. In realtà, racconta metodo e identità: vale la pena approfondire il tema. D'inverno bimba di cinque anni ingoia lingotto Da fuori, un blog personale sembra semplice, ma dietro ogni pagina servono costanza, voce autentica e cura dei dettagli.