राज्य

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले निषादों को मिलेगा आरक्षण? योगी सरकार ने शुरू की पहल, लिखा पत्र

 लखनऊ
राज्य सरकार ने निषादों को आरक्षण देने के मामले में पहल शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर भारत सरकार के रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त को पत्र भेजकर तत्काल मार्गदर्शन मांगा गया है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 17 दिसंबर को लखनऊ में आयोजित निषाद पार्टी और भाजपा की संयुक्त रैली में कहा था कि सरकार निषाद समाज की समस्याओं को हल करने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार ने इसको लेकर सकारात्मक पहल की है। रैली के अगले दिन ही आरक्षण संबंधी बिंदु पर निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संजय निषाद की तरफ से दिए गए ज्ञापन पर योगी सरकार ने त्वरित कार्यवाही शुरू करा दी है।

राज्य सरकार की तरफ से भारत सरकार के रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त को पत्र भेजकर डा. संजय निषाद के ज्ञापन में उल्लिखित बिंदु अर्थात उपनामों को आरक्षण पर मार्गदर्शन मांगा गया है। यह पत्र सोमवार को भेजा गया है। विशेष सचिव रजनीश चंद्र ने जनगणना आयुक्त को भेजे गए पत्र में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संजय निषाद के ज्ञापन को भी संलग्न किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Jakými změnami projde vaše tělo, Tento je váš muž": charakteristiky spolehlivého partnera pro Jak se zbavit nežádoucích mouch v bytě: Jak se zbavit nepříjemného zápachu z Proč se televizor nezapíná: nejčastější příčiny a Jak zmrazit bobuloviny na zimu: podrobný plán krok za krokem Co se stane, když každý den budete jíst Jaké změny očekávat v lásce: psychologický test vám 6 věcí, které profesionální dekoratéři nikdy nedělají ve Přesný věk transformace lidí v jejich rodiče 7 druhů zeleniny, které se vyplatí Lososový kebab: Neobvyklý recept na chutnou pochoutku