राज्य

यूपी में खोई जमीन वापस पाने के लिए मायावती का नया प्‍लान, मेयर चुनाव में इन पर दांव लगा सकती है बीएसपी

 लखनऊ
 
यूपी में खोई राजनीतिक जमीन वापस पाने के लिए बीएसपी सुप्रीमो मायावती आने वाले निकाय चुनाव में नया दांव आजमा सकती हैं। वह चाहती हैं कि निकाय चुनाव होने वाली मेहनत से मिलने वाली संजीवनी लोकसभा चुनाव में काम आए। इसीलिए मेयर चुनाव में पूर्व सांसदों और विधायकों पर दांव लगाने पर मंथन चल रहा है। बीएसपी को भरोसा है कि इससे यूपी में दरक रहे जनाधार को फिर से कायम कर चुनावों में अपेक्षाकृत सफलता न मिलने से आई कमजोरी को 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले दूर किया जा सकेगा।

खोया जनाधार पाने की चाहत
अनुसूचित जाति और जनजाति के सहारे यूपी में राजनीति करने वाली बसपा के पिछले कुछ चुनावी नतीजों पर नजर डाला जाए तो यह खिसकता हुआ नजर आ रहा है। इसका अंदाजा वर्ष 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में बसपा को मिली सीटों से लगाया जा सकता है। इस चुनाव में बसपा को मात्र एक सीट रसड़ा बलिया के रूप में मिली। बसपा सुप्रीमो इस जनाधार को वापस पाने के लिए संगठन को नए सिरे से दुरुस्त करने में जुटी हुई हैं। सदस्यता अभियान भी चला रही हैं। निकाय चुनाव मजबूती से लड़ने की पीछे भी यही वजह है।

लोकसभा में होगी दावेदारी मजबूत
बसपा प्रदेश की 17 सीटों पर मेयर चुनाव के लिए मजबूत उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रही है। इसके लिए सेक्टर प्रभारियों से रिपोर्ट भी मांगी गई है। पूछा गया है कि उनके यहां ऐसे कितने नेता हैं, जो मेयर का चुनाव लड़ना चाहते हैं। बसपा सूत्रों का कहना है कि इस रिपोर्ट के आधार पर उम्मीदवारी तय की जाएगी। निकाय चुनाव में बेहतर रिजल्ट देने वाले की लोकसभा चुनाव में टिकट के लिए दावेदारी मजबूत होगी। निकाय चुनाव में मेयर की सीटें काफी महत्वपूर्ण मानी जाती हैं। सांसदी चुनाव के बराबर मतदाता एक मेयर को चुनते हैं। इसीलिए पार्टियां इस चुनाव को प्रतिष्ठा का चुनाव मानती हैं।

जमीन होगी तैयार
बसपा को वर्ष 2017 के निकाय चुनाव में अप्रत्याशित जीत मिली थी। अलीगढ़ में फुरकान और मेरठ में सुनीता वर्मा चुनाव जीती और सहारनपुर में बसपा ने भाजपा को करारी टक्कर दी। भाजपा को यहां 121179 वोट मिले और बसपा को 119193 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रही। इसीलिए बसपा पिछली बार की अपेक्षा इस बार और मजबूत रणनीति पर काम कर रही है।

वर्ष 2022 में संभावित

मेयर 17

पालिका परिषद चेयरमैन 199

नगर पंचायत चेयरमैन 535

कुल वार्ड गठन की प्रक्रिया चल रही

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Získejte tipy a triky pro zlepšení svého domova, vaření a skvělý nápady na zahradničení. Naše stránka nabízí užitečné články a návody, které vám pomohou vytvořit útulný a plodný domov. Objevte nové recepty, lifestylové tipy a rady pro pěstování zeleniny a ovoce ve vašem vlastním zahradním ráji. Buďte inspirací pro své blízké a zkuste něco nového každý den! Splňte si sen o šťavnatých švestkách: Neházejte tuby od deodorantů pryč: Stačí vzít nůžky Sladká lahoda, která nezanechá nikoho lhostejným: Zahradníci a pěstitelé střech varováni před nebezpečím tetanu Lovecké brambory na jedné pánvi: Rychlá a lahodná Omyl 99 % zahrádkářů: Tajemství snadného pletí a jak se Dokonalé jídlo: Křehké kuřecí řízky se Tipy a triky pro vás: Nová kulinářská videa, výživné recepty a užitečné články pro zahradníky. Objevte nové způsoby, jak využít své potraviny a skvělé nápady pro vaši zahradu!