राज्य

दारोगा ने थाने में कपड़े उतार महिला से तेल मालिश करवाई

सहरसा
 बिहार पुलिस विभिन्‍न वजहों से अक्‍सर ही सुर्खियों में रहती है. एक फिर ऐसा ही मामला सामने आया है, जिससे बिहार पुलिस की कार्यप्रणाली की एक बार फिर से चर्चा होने लगी है. पुलिस के एक वरिष्‍ठ अधिकारी ने ऐसा कारनामा किया है, जिससे बिहार पुलिस को फख्र करने के बजाय शर्मिंदा होना पड़ रहा है. एक थाना प्रभारी द्वारा एक मजबूर फरियादी महिला का फायदा उठाने का मामला सामने आया है. थाना प्रभारी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक महिला से अपने निर्वस्‍त्र शरीर पर मालिश करवाते दिख रहे हैं. हैरत की बात तो यह है कि थाना प्रभारी ने यह सब पुलिस स्‍टेशन के अंदर करवाया. वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है. वहीं, पुलिस अधिकारी के इस कृत्‍य से बिहार पुलिस की छवि को भी धक्‍का लगा है.

दरअसल, बिहार पुलिस अपने कारनामों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती है. पुलिस के कई कारनामे अच्छे होते हैं तो वहीं कई मामले ऐसे भी सामने आते हैं, जिसके कारण पुलिस विभाग के लए जवाब देना मुश्किल हो जाता है. ऐसा ही एक मामला सहरसा में सामने आया है. एक वायरल वीडियों में थाने पहुंची फरियादी महिला से थाना प्रभारी तेल मालिश करवाते हुए दिखाई दे रहे हैं. थाना प्रभारी शशिभूषण सिन्हा थाने में ही एक महिला से मसाज लेते दिख रहे हैं. उनके ठीक सामने एक और फरियादी महिला कुर्सी पर बैठी हैं. थाने में मसाज लेने का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो 2 महीना पुराना है. वीडियो सामने आने के बाद SP लिपि सिंह ने तत्काल एक्शन लेते हुए थानेदार को सस्पेंड कर दिया है.

वायरल वीडियो में क्या है? : सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल वीडियो में थानेदार शशि भूषण सिन्हा महिला से तेल मालिश करवाते दिख रहे हैं। कपड़े के नाम पर शरीर पर एक गमछा लपेटे थानेदार बैठे हुए हैं, वहीं उनके पास की ही एक कुर्सी पर एक दूसरी महिला भी बैठी नजर आ रही हैं। इस वीडियो में पुलिस वाले को वकील से बात करते हुए भी सुना जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मालिश कर रही महिला अपने बेटे को जेल से छुड़ाने के लिए आई थी। जिसके बाद थानेदार ने बेटे को जेल से निकालने के आश्वासन के साथ महिला को तेल मालिश करने को कहा।

वायरल वीडियो पर भड़के लोग : पीयूष राय नाम के एक टि्वटर हैंडल से इस वीडियो पर कमेंट किया गया, ‘ हर रोज एहसास होता है कि गंगाजल सच्ची घटनाओं पर आधारित बनी फिल्म है।’ सूरज त्रिपाठी नाम के एक यूजर ने लिखा – अभी तक बिहार सरकार सो रही होगी? रुबीना नाम की एक यूजर सवाल करती हैं कि क्या इस तरह के वीडियो देखने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को शर्म आती है?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Paslaptingi virtuvės būdai, skaniausių patiekalų receptai ir naudingos patarimai daržo priežiūrai - visa tai ir daugiau jūsų laukia mūsų svetainėje. Išmokite naujus triukus, kurie palengvins jūsų gyvenimą virtuvėje, bei sužinokite patarimus, kaip pasirūpinti savo daržu, kad jis būtų sveikas ir gausus. Įkvėpkite save naujais idėjomis ir atraskite naudingus patarimus mūsų svetainėje! Ar sugebėsite Rinkti 1 procentą žmonių Greita paieška: tik protingiausi pastebės paveikslėlyje esantį teptuką Sprendimas per 5 sekundes: 6 sekundžių įspūdingas optinis iliuzija: suraskite žodį "erelis"! Suraskite katės šeimininką per 7 Nepamatuojama užduotis užklumpa milijonus žmonių: rasti skaičių tarp Akliems žmonėms: ieškojimas princesės žiedo paslapties Keistuolis: genijus atsakymą per 5 sekundes Paslėptas skaičius: raskite jį per 15 sekundžių! Turėtų būti atpažintas tikrasis galvosūkių genijus: Человек, способный угадать Gali arba negali rasti "kvass" per Patikrinkite savo intelektinį Genijus, kuris gali Tik patys atidžiausi gali rasti Aukšto intelekto koeficiento žmonės greitai aptinka viziją Tik išklotinėliai greičio paslaptis: atrask Tik žmonės su "akut" aštuonkoju" - sudėtingas galvosūkių žaidimas per 7 sekundes, kad Erelio akis: paieška raidės O per 11 sekundžių Įspūdingas matymas: kaip rasti paslėptą skaičių 523 per 18 sekundžių „Išmokite, kaip lengvai paruošti skanius patiekalus namuose! Su mūsų patarimais ir receptais jūs galėsite virti sveikus ir skanias maisto patiekalus savo šeimai. Be to, mes pasidalinsime su jumis naudingais gyvenimo patarimais, kurie padės jums kasdien lengviau susidoroti su kasdieniniais iššūkiais. Taip pat rasi įdomių straipsnių apie sodo darbus, kurie padės jums pasirūpinti savo sodu ir turėti gausų derlių.“