धर्म

26 मार्च राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, कितना साथ देगा भाग्य, बता रहे हैं प्रख्यात मनो ज्योतिषाचार्य

मेष राशि : अगर आप अविवाहित हैं तो विवाह के संबंध आएंगे, परंतु उनमें कुछ अड़चन है। भाग्य आपका साथ दे सकता है। शुक्रवार के दिन मंदिर में जाकर गरीबों को चावल का दान दे। भाइयों से आपकी बुराई हो सकती है, परंतु बहनों से संबंध ठीक-ठाक रहेंगे। कचहरी के कार्यों में आपके लिए सफलता का योग है। धन का अच्छे कार्यों में व्यय हो सकता है। स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आ सकती है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

वृष राशि : मंगलवार का व्रत करें और मंगलवार को ही हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम 3 बार हनुमान चालीसा का जाप करें। आपको उत्तम धन की प्राप्ति होगी। व्यापार में उन्नति होगी। भाग्य आपका साथ देगा। कचहरी के कार्यों में इस सप्ताह नहीं उलझें। भाग्य आपका साथ देगा। भाइयों और बहनों से उत्तम संबंध रहेंगे।

मिथुन राशि : पैसे के आने की मात्रा में कमी आ सकती है। आपका स्वास्थ्य थोड़ा बहुत खराब हो सकता है। आपका अपने संतान से सामान्य संबंध रहेगा। मंगलवार को मसूर की दाल और गेहूं का दान देना चाहिए। कार्यालय के कार्यों में आपको बहुत सफलता प्राप्त होगी। आपका प्रमोशन भी हो सकता है। आपके प्रोजेक्ट को अप्रूवल भी मिल सकता है। भाग्य आपका निरंतर साथ दे रहा है।

कर्क राशि : कार्यालय में आपको सावधान रहना चाहिए। व्यर्थ के वार्तालाप से बचें। कचहरी के कार्यों में भी सफलता की उम्मीद कम है। अतः कचहरी के कार्यों से बचें। शुक्रवार को किसी मंदिर में जाकर वहां के पुजारी को सफेद वस्त्रों का दान दें। भाग्य अद्भुत रूप से आपका सहयोग करेगा। आपके कई कार्य केवल भाग्य के सहारे हो सकते हैं। कार्यालय के कार्यों में आपको असफलता मिल सकती है।

सिंह राशि : धन आने की मात्रा में कमी होगी। प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और गंगाजल से अभिषेक करें। आपके जीवनसाथी के लिए उत्तम है। उनका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके स्वास्थ्य में थोड़ी बहुत तकलीफ आ सकती है। भाग्य से मदद की बहुत कम उम्मीद है।

कन्या राशि : आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के भी ठीक रहने की संभावना है‌। नए शत्रुओं के बनने की संभावना है। आपको कोई छोटा-मोटा रोग हो सकता है। कार्यालय में आपको परेशानी रहेगी। आपके सुख में कमी आएगी। भाई बहनों के प्रति प्रेम सामान्य रहेगा। शनिवार को शनि मंदिर में जाकर शनिदेव की पूजा करें।

तुला राशि : शत्रु का उदय होगा। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी। आपको अपने संतान से विशेषकर कन्या से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। गणेश अथर्व शीर्ष का प्रतिदिन पाठ करें। तुला राशि के अविवाहित जातकों के लिए यह समय थोड़ा अच्छा है। शादी के कुछ प्रस्ताव आ सकते हैं ,परंतु भाग्य के साथ ना देने के कारण उनके तय होने की संभावना कम है।

वृश्चिक राशि : पुराने शत्रु बने रहेंगे। छोटी मोटी दुर्घटना का योग है। भाई बहनों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। आप गाय को हरा चारा खिलाएं। आपको अपनी संतान से बहुत अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। धन आने का अद्भुत योग है कार्यालय में आपकी स्थिति ठीक रहेगी। आपके संतान की उन्नति हो सकती है।

धनु राशि : आप कुछ खरीदारी कर सकते हैं या घर में धार्मिक उत्सव हो सकता है। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेंगे। अगर आप कर्मचारी या अधिकारी हैं तो अपने से बड़े अधिकारियों से संपर्क ठीक रखने का कष्ट करें। विष्णु सहस्रनाम का जाप करें। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कार्यालय में भी आपका कार्य सामान्य रूप से चलेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य में खराबी आ सकती है। आपके सुख में वृद्धि होगी। माताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

मकर राशि : आपके शत्रु आपको परेशान करने का प्रयास करेंगे। उन से सावधान रहें। लगातार प्रतिदिन रूद्राष्टक का पाठ करें। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। धन आने की भी संभावना है। भाई, बहनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। भाग्य आपका साथ देगा ।पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा परंतु माता जी के स्वास्थ्य में कुछ परेशानी आ सकती है।

कुंभ राशि : दूर यात्रा का योग भी बन सकता है। कार्यालय में आपके संबंध अच्छे रहेंगे। संतान का सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा। राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके या आपके जीवनसाथी के गर्दन या कमर में दर्द हो सकता है। धन आने का उत्तम योग है। भाई बहनों के साथ तकरार संभव है।

मीन राशि : धन कम मात्रा में आएगा। भाग्य सामान्य रूप से साथ देगा। प्रतिदिन घर की बनी पहली रोटी गौ माता को दें। सामान्यतः आपके लिए ठीक रहेगा। आपके माताजी को कष्ट हो सकता है। कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है। आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।

यदि आपको ज्योतिष परामर्श, सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, कुंडली समाधान, वास्तु एवं अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य
संपर्क : 9669282874, 9200382100, 9827128576

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ko se po dolgem dnevu vrnem lačen, izberem jed, ki je pripravljena hitro, a vseeno nasiti in telesu da prava hranila. Sčasoma sem ugotovil, da se splača to temo podrobneje raziskati. ko ostane marmelada, spečemo Pri vlaganju mnogi uporabijo napačen kis Večina smetano buča ni le za juho: strašljive pice Zakaj mora biti skrivnost sočnejših mesnih polpetov skoraj vsi jajca pečejo v ponvi Bučna juha ali jesenska kremna pečica ali ponev: jajčevci z mletim mesom Znanci svetujejo aluminij, omaka pa ko zadiši ko se ti mudi, meso najprej popeci znanci svetujejo moko, a Znanci pogosto svetujejo hitre bližnjice, vendar te ne delujejo vedno; pri kuhanju raje izberimo preproste, sveže in uravnotežene sestavine.