धर्म

5 जुलाई राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, कितना साथ देगा भाग्य, बता रहे हैं प्रख्यात मनो ज्योतिषाचार्य

मेष राशि: आज गृह निर्माण के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। रूका कार्य बनेगा। कारोबारियों के यहां ग्राहकों की संख्या में वृद्धि की संभावना दिख रही है। युवा कोई भी कार्य दिखावे में न करें, जो है जैसा है वैसा ही प्रदर्शित करें। दिखावा करके सामने वाले पर प्रभाव डालने का प्रयास न करें।

वृष राशि: आज व्यवसाय में प्रगति के संकेत हैं। धन के लेन-देन में लापरवाही से बचें। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी। कारोबारी अपने स्वभाव में विनम्रता और सरलता बनाए रखें। इससे ग्राहकों के साथ उनका अच्छा तालमेल बनेगा। युवाओं को तीखी प्रतिक्रिया देने से बचना चाहिए।

मिथुन राशि: जॉब में उन्नति संभावित है। नेत्र रोग की संभावना है। युवा वर्ग कठिन काम में भी चुटकियों में निपटा पाएंगे, इससे उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और उत्साह भी बना रहेगा। घर के पेंडिंग कार्य निपटाएं और घर की साफ-सफाई का विशेष ध्यान दें।

कर्क राशि: आज जॉब में नवीन प्रोजेक्ट की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। कोई बड़ी व्यवसायिक योजना फलीभूत होगी। होटल रेस्टोरेंट के व्यापारी गुणवत्ता पर ध्यान दें, क्योंकि खाने-पीने के मामले में गुणवत्ता ही तो जरूरी है। युवाओं ने आलस्य किया तो उनकी मेहनत की आदत को जंग लग सकता है।

सिंह राशि: पालिटिक्स में सफलता व कुछ नवीन कार्यों की तरफ प्रेरित होंगे। जमीन क्रय की योजना बनेगी। वाणी पर ध्यान दें। महिला ग्राहक को नाराज न करें, उनका मान-सम्मान करते रहें, क्योंकि इससे आपके व्यापार में मुनाफा प्राप्त होगा। युवाओं को शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है।

कन्या राशि: बहुत दिन से रुका कार्य पूर्ण होगा। व्यवसाय से लाभ होगा। युवाओं का ऊर्जावान होना तो अच्छा है किंतु अपनी ऊर्जा को क्रोध में परिवर्तित न होने दें, बल्कि कुछ क्रिएटिव करें। किसी अपने का आगमन घर में खुशियां बढ़ाएगा, उनका अच्छे से आतिथ्य सत्कार करें और कुछ समय उनके साथ अच्छे से गुजारें।

तुला राशि: आज जॉब में थोड़े तनाव की स्थिति में रहेंगे। व्यवसाय से संबद्ध जातकों के लिए आज शुभ है। घर खरीदने की बात चलेगी। प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे, युवा अपने लक्ष्य में सफल हो सकते हैं। विवाह योग्य युवक-युवतियों का रिश्ता पक्का होगा तो घर में मांगलिक कार्यक्रम होंगे, शहनाई बजेगी।

वृश्चिक राशि: आईटी व बैंकिंग जॉब के जातकों को सफलता मिलेगी। छात्रों में कॅरियर को लेकर उत्साह होगा। कारोबारी निवेश से संबंधित डील पक्की करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें, क्योंकि डील होने के बाद तो काम करना होगा। क्षणिक क्रोध करने से युवाओं का दिन भर मूड ऑफ हो सकता है।

धनु राशि: व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। रुके धन आगमन होने के संकेत हैं। नया व्यापार जमाने वाले व्यापारी मुनाफा न मिलने की सूरत में जल्दबाजी कर निर्णय न लें, किसी भी धंधे को जमने में समय लगता है। युवा मित्रों के सहयोग से सभी कार्य पूर्ण कर पाएंगे, मित्रों से संपर्क बनाए रखें।

मकर राशि: जॉब में सफलता मिलेगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। लोन के लिए अप्लाई करने वाले कारोबारियों को सफलता मिलेगी। अब इस लोन का सदुपयोग करते हुए व्यापार को बढ़ाएं। युवाओं को सफलता न मिलने पर निराशा के भंवर से ऊपर उठना होगा। स्वामी विवेकानंद ने कहा था असफलता यह बताती है कि कोशिश पूरे मन से नहीं की गई थी।

कुंभ राशि: व्यावसायिक सोच को विस्तार मिलेगा। जॉब में सफल रहेंगे। आर्थिक लाभ मिल सकता है। कारोबार करते हैं तो अपने कर्मचारियों से अच्छा व्यवहार रखें, व्यापार बढ़ाने में वह सहयोगी बनेंगे। कोई उलझन परेशानी है तो उसे मन में रखने की जरूरत नहीं है, मन की बात घर वालों से शेयर करें, परिवार का सहयोग प्राप्त होगा. संतान का मार्गदर्शन करना पड़ सकता है।

मीन राशि: पॉलिटिक्स में लाभ हो सकता है। धन की प्राप्ति हो सकती है। कारोबारियों को आज व्यापार में नुकसान उठाना पड़ सकता है, जिसे ध्यान में रखते हुए बिक्री सोच समझ कर करें। युवाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने की दिशा में रुकावटें आ सकती हैं, जिनका समाधान तलाशते रहने होगा।

यदि आपको ज्योतिष परामर्श, सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, कुंडली समाधान, वास्तु एवं अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य
संपर्क: 9669282874, 9200382100, 9827128576

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Пошаговые рецепты, полезные советы и жизненные хаки для удобной жизни – всё это вы найдете на нашем сайте. Мы всегда готовы поделиться самыми вкусными рецептами, интересными идеями для дома, а также полезными статьями о выращивании овощей и фруктов на вашем собственном огороде. Присоединяйтесь к нам и узнавайте много нового каждый день! Зачем нам нужны пищевые добавки, и когда они действительно работают: Как понять, что собака Почему кризисы Получите полезные советы и лайфхаки для улучшения вашей повседневной жизни, от кулинарных рецептов до советов по уходу за огородом. Узнайте, как сделать свою жизнь проще и уютнее, благодаря нашим полезным статьям и советам.