धर्म

18 अक्टूबर राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, बता रहे हैं प्रख्यात मनो ज्योतिषाचार्य

मेष राशि: आपके किए कार्यों से लोग प्रभावित होंगे। भय, चिंता व तनाव बना रह सकता है, उचित होगा कि जोखिम न लें। चोट-दुर्घटना, चोरी आदि से हानि की संभावना है। हनुमानजी महाराज को चोला अर्पित करें, कार्य सिद्ध होंगे।

वृषभ राशि: कार्य स्थल पर अकारण तनाव संभव है। यात्रा सफल रहने के साथ ही शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। मेहनत का फल मिलेगा। धनागम होगा। अस्वस्थता रह सकती है। राजकार्य से जुड़े लोगों के लिए समय उपयुक्त है।

मिथुन राशि: लंबे समय से चले आ रहे विवाद आज शांत हो जाएंगे। गृहस्थ सुख मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सम्मान बढ़ेगा। निवेशादि मनोनुकूल लाभ देंगे। मन में किसी प्रकार का संकोच न रखें।

कर्क राशि: अपनी आदतों को जितनी जल्दी हो सके बदल लें। परिजनों का साथ मन को आनंद देगा। हानि से बचने के लिए सतर्क रहे साथ ही जोखिम न उठाएं। धन प्राप्ति सुगम होगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे।

सिंह राशि: अनजाने में हुई गलती से परेशान रहेंगे। उचित होगा कि व्यवसाय में जोखिम न लें। व्यय वृद्धि के साथ ही चोरी-चोट-विवाद से हानि संभव है। जल्दबाजी न करते हुए संयम से काम करें। पिता के साथ विवाद संभव है।

कन्या राशि: दिन की शुरुआत प्रसन्नतापूर्वक होगी। रुका हुआ धन मिलने की संभावना के बीच धनलाभ होगा। निवेशादि के लिए समय मनोनुकूल रहेगा। भय-चिंता सताएंगे। साथ ही कर्मचारियों से परेशान रहेंगे।

तुला राशि: व्यवसाय में विरोधी सक्रिय रहेंगे। दिनचर्या में बदलाव के बीच नई योजनाएं बनेगी। कार्यशैली में बदलाव से लाभ होगा। धन कोष में वृद्धि के साथ ही माता स्वास्थ्य में भी बदलाव होगा।

वृश्चिक राशि: गृह क्लेश को टालें। अपने आपको बदलें। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। तंत्र-मंत्र में रुचि के बीच तीर्थाटन संभव है। धनप्राप्ति के योग रहेंगे। न्याय पक्ष उत्तम है।

धनु राशि: प्रेम प्रसंग में सफलता के योग हैं। अग्नि-वाहन-मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से बचें। कुसंगति हानि पहुंचा सकती हैं, जोखिम न लें। पुराना रोग फिर उभर सकता है।

मकर राशि: मानसिक शांति मिलेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। अस्वस्थता रहेगी। विवेकपूर्ण कार्य लाभ देंगे। प्रतियोगिता में सफल होंगे। वाहन सुख के साथ ही संतान सुख भी संभव है।

कुंभ राशि: धार्मिक अनुष्ठानों में रूचि बढेगी। शत्रु शांत रहेंगे। संपत्ति के कार्यों से लाभ के साथ ही उन्नति होगी। शारीरिक कष्ट संभव है। निवेशादि मनोनुकूल रहेंगे। संतान सुख संभव है।

मीन राशि: अपने विचारों पर अंकुश बनाए रखें। संतों का सानिध्य प्राप्त होगा। कुसंगति से बचें। विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। आपको मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा।

यदि आपको ज्योतिष परामर्श, सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, कुंडली समाधान, वास्तु एवं अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य
संपर्क: 9669282874, 9200382100, 9827128576

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Quand le café refroidit, une recette simple peut changer le repas. Le sujet mérite d'être approfondi. le petit détail pour Sauce fumée aux cerises pour grillades Et si vous testiez cette idée dès ce soir ? Une recette simple, quelques bons produits et une touche personnelle suffisent pour régaler vos convives.