सीहोर

भाजपा ने ओबीसी वर्ग को वह सम्मान कभी नहीं दिया, जिसके वे हकदार थे : बलवीर सिंह तोमर

कांग्रेस अन्य पिछड़ा वर्ग की जिला कार्यकारिणी घोषित

सीहोर. भाजपा ने ओबीसी वर्ग को वह सम्मान कभी नहीं दिया, जिसके वे हकदार थे। अपने षड्यंत्र और गलतियों और अन्य पिछड़ा वर्ग विरोधी चरित्र को छुपाने के लिए बीजेपी कांग्रेस पार्टी पर झूठे इल्जाम लगा रही है, जबकि कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने पिछड़ा वर्ग को हमेशा सम्मान दिया है। प्रदेश ही नहीं पूरे देश में पिछड़ा वर्ग की आबादी बहुत है, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया है। उक्त बात शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग कांग्रेस की नवीन कार्यकारिणी सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. बलवीर तोमर ने कही। उन्होंने पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष राजेश भूरा यादव की तारीफ करते हुए कहा कम समय में अपनी कार्यकारिणी गठित की है।
इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओम वर्मा ने कहा कि कांग्रेस को संगठित करना बहुत जरूरी है। कांग्रेस पार्टी अगर पूरी तरह संगठित होकर रहे तो हमारी पार्टी को पूरे देश में कोई नहीं हरा सकता। कांग्रेस ही कांग्रेस को हरा सकती है। प्रत्येक कार्यकर्ता को मैं सलाह देता हूं कि दूसरे क्या कर रहे हैं, इस पर ध्यान देने के बजाय हम क्या कर रहे हैं, हमें क्या करना है, उस पर ध्यान दें तो ज्यादा फायदा होगा। उन्होंने अपनी बात कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर पार्टी को मजबूत करते हुए कही।
कार्यकारिणी में पूरे जिले को मिला नेतृत्व-
शनिवार को आयोजित मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग की जिला कार्यकारिणी में आष्टा, इछावर, बुधनी, श्यामपुर, नसरुल्लागंज, दोराहा, जावर सहित अन्य ब्लाकों के पार्टी के पदाधिकारियों को शामिल किया गया था। इस मौके पर जिलाध्यक्ष श्री यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार सीहोर जिले में कांग्रेस पार्टी का घर चलो, घर-घर चलों अभियान निरंतर जारी है, जिसके तहत कांग्रेस पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता पूरे नगर में घर-घर जाकर लोगों को कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति से अवगत कराकर उनको कांग्रेस पार्टी की सदस्यता भी दिला रहे हैं। इसके लिए रविवार को इछावर सहित अन्य स्थानों पर कार्यकर्ताओं के द्वारा आयोजन किया जाएगा। शनिवार को आयोजित पिछड़ा वर्ग के महासम्मेलन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश राय, नईम नवाब, राहुल यादव, प्रीतम दयाल चौरसिया, अरुण राय, तारा यादव, डॉ. अनीस खान, राजेन्द्र वर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन सुनील दुबे ने किया और अंत में आभार पंकज शर्मा ने व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button