सीहोर

कांग्रेस ने हमेशा किसानों के साथ वादाखिलाफी की, लेकिन भाजपा ने संकट में साथ दिया : जगदीश देवड़ा

सीहोर। किसानों के साथ कांग्रेस ने हमेशा से वादाखिलाफी की है। किसानों के कर्जमाफी के वादे के साथ सत्ता में आने के बाद भी कांग्रेस किसानों के कर्जमाफ नहीं कर सकी। वर्षों तक देश-प्रदेश में कांग्रेस की सरकारें रहीं, लेकिन कभी भी इन्होंने किसानों के हितों का ध्यान नहीं रखा। हमेशा से किसानों के साथ छलावा किया, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार हमेशा से किसानों के संकट के समय में उनकी साथ खड़ी रही। ये बातें प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कही। वे शनिवार को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की राशि वितरण के सीहोर के मंडी प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में शामिल थे।
वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि जब-जब किसानों के उपर आपदा आई, विपत्ति आई, संकटा आया उस समय हमारी सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों की चिंताएं दूर की, उनको आर्थिक संबल दिया। उन्होंने कहा कि आज पूरे मध्यप्रदेश के किसानों के लिए महत्वपूर्ण दिन है। आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश के 49 लाख 85 हजार किसानों के खातों में फसल क्षति बीमा की 7618 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की है, जिसमें सीहोर जिले के 2 लाख 82 हजार 520 किसानों के खातों में 761.63 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की गई है। यह राशि वर्ष 2020-21 की फसल क्षति की बीमा राशि है। वित्त मंत्री ने कहा कि कब प्राकृतिक आपदा आ जाए और किसानों की फसल बर्बाद हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। लेकिन जब भी किसानों पर कोई आपदा आई है तो प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मुसीबत की घड़ी में सदैव किसानों के साथ खड़े रहे हैं।
किसानों का विकास किया-
वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि देश में विकास के काम हो या खेती को लाभ का धंधा बनाने की बात हो, यह सारे काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुरू किए हैं। आज हर क्षेत्र में देश तरक्की कर रहा है। किसान क्रेडिट कार्ड, फसल बीमा एवं नदियों को जोड़ने का काम प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने शुरू किया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शहरों के विकास के साथ ही गांवों के विकास की योजना बनाकर गावों को विकास के पथ पर आगे बढ़ाया। इस अवसर पर श्री देवड़ा ने किसानों को फसल बीमा की दावा राशि का चेक प्रदान किया। बैतूल से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का संबोधन आॅनलाइन देखा व सुना गया।
किसान बोले, ये राशि हमारे लिए जीवनदान-
कार्यक्रम में आए किसान मोहन सिंह वर्मा, सुरेश सिंह तथा रामकिशन ने कहा कि आज जो हमारे खाते में बीमा की राशि आएगी, यह हमारी खेतीबाड़ी के लिए बहुत उपयोगी है। इसने हमें जीवनदान दिया है। हम जैसे छोटे किसानों के लिए यह राशि किसी संजीवनी से कम नहीं है।
इतनी दी वर्षवार फसल क्षति बीमा राशि-
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत खरीफ एवं रबी वर्ष 2016-17 में 52348 किसानों को 96 करोड़ रुपए, वर्ष 2017-18 में 159656 किसानों को 519 करोड़ 16 लाख रुपए, वर्ष 2018-19 में 42469 किसानों को 53 करोड़ 33 लाख रुपए, वर्ष 2019-2020 में 137575 किसानों को 201 करोड़ 02 लाख रुपए, वर्ष 2020-21 में 282520 किसानों को 761 करोड़ 63 लाख रुपए की फसल क्षति बीमा राशि प्रदाय की गई।
कार्यक्रम में यह रहे मौजूद-
कार्यक्रम में इछावर विधायक करण सिंह वर्मा, आष्टा विधायक रघुनाथ मालवीय, सीहोर विधायक सुदेश राय, भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मालवीय, सीताराम यादव, राजकुमार गुप्ता, राजेश राठौर, प्रिंस राठौर सहित अधिकारी-कर्मचारी एवं जिलेभर से आए किसान उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
500 Internal Server Error

Internal Server Error

The server encountered an internal error or misconfiguration and was unable to complete your request.

Please contact the server administrator at [email protected] to inform them of the time this error occurred, and the actions you performed just before this error.

More information about this error may be available in the server error log.