मध्य प्रदेशविशेषसीहोर

अब बजरंग दल ने भी शुरू किया शौर्य पद संचलन, सीहोर से हुई शुरूआत

- विशेष ड्रेस पहनकर पद संचालन में अनुशासन के साथ शामिल हुए सैकड़ों बजरंग दल कार्यकर्ता

सीहोर। देश में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की तर्ज पर विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल ने पद संचालन निकालने का श्रीगणेश प्रदेश के सीहोर से किया। विशेष ड्रेस पहनकर पद संचालन में अनुशासन के साथ सैकड़ों बजरंग दल कार्यकर्ता शामिल हुए। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने हाथों में भगवा ध्वज और लाठी लेकर एकता, अखंडता, समरसता शक्ति का प्रदर्शन किया। बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक सोहन सोलंकी ने कार्यकर्ताओं को बालबिहार मैदान में मार्गदर्शन दिया।
बजरंग दल के पद संचलन का शुभारंभ बालबिहार मैदान से श्रीराम दरबार के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित कर बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक सोहन सोलंकी, मध्य भारत प्रांत से सुरेंद्र शर्मा और विश्व हिन्दु परिषद के प्रांत मंत्री सुनील कुमार शर्मा, प्रांत विद्यार्थी प्रमुख रितु धमन, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अजीत शुक्ला, प्रांत सह बल उपासना प्रमुख रामकुमार गुर्जर, कोषाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव, विभाग मंत्री कपिल शर्मा के द्वारा किया गया। शौर्य पद संचालन नगर पालिका चौराहा, हॉस्पिटल चौराहा, गंगा आश्रम, पोस्ट ऑफिस चौराहा, संजय टॉकीज रोड, जगदीश मंदिर चौराहा, गाड़ी अड्डा रोड, कोतवाली चौराहा सहित अन्य मार्गों से होते हुए बाल विहार ग्राउंड पर पहुंचा। यहां पर प्रमुख राष्ट्रीय और प्रांत पदाधिकारियों द्वारा कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया गया। राष्ट्रीय संयोजक सोहन सोलंकी ने कहा कि हिंदू समाज के आत्मविश्वास एवं आत्मबल को बढ़ाने के उददेश्य से और राष्ट्रीय विरोधी शक्तियों को बजरंग दल क्या है? यह बताने के लिए हमें विशाल शौर्य पद संचलन निकालने की आवश्कता पड़ी है। कार्यकर्ताओं को अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित कर उर्जा से भर दिया। शौर्य पद संचालन का अनेक स्थानों पर नागरिकों के द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। जिला संयोजक विवेक राठौर, विश्व हिन्दु परिषद जिलाध्यक्ष जगदीश कुशवाह, जिला उपाध्यक्ष रेवाशंकर जाट, विश्व हिन्दू परिषद जिला मंत्री राकेश विश्वकर्मा, जिला सह मंत्री कमलेश कुंदा, जिला संपर्क प्रमुख नीरज चौरसिया, जिला सत्संग प्रमुख महेश शर्मा, जिला गौरक्षा प्रमुख जितेंद्र नारोलिया, जिला सप्ताहिक मिलन प्रमुख महेंद्र मेवाड़ा, जिला सेवा प्रमुख डॉ. गगन नामदेव, धर्म प्रचार प्रसार प्रमुख महेंद्र मेवाड़ा सहित बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता शौर्य पद संचालन में शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
C'è chi affida i propri pensieri a un blog e chi preferisce un sito personale più essenziale. Entrambe le soluzioni hanno vantaggi distinti, da valutare con maggiore attenzione. Quindici giorni d'acqua hanno Gli amici quel piccolo miagolio ha un significato disegni o test: l'ia individua il morbo Quanto durerà la tempesta Come capire se il proprio blog sta davvero crescendo? Col tempo, le visite contano meno della fiducia che si riesce a creare.