विदेश

ग्रीस से वापस लौटेंगे 12 रूसी राजनयिक, इस कारण से हो रहा एक्शन

एथेंस (ग्रीस)
रूस और यूक्रेन के बीच महायुद्ध को एक महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है। यूक्रेन पर युद्ध को लेकर तमाम पश्चिमी देश रूस से नाराज हैं और तमाम प्रतिबंधों से रूस को आर्थिक झटका दे रहे हैं। इस कड़ी में ग्रीस ने भी रूस पर बड़ा एक्शन लिया है। ग्रीस ने अपने देश में 12 रूसी राजनयिकों को देश छोड़ने के लिए कह दिया है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, ग्रीस भी रूस को तगड़ा झटका देने की तैयारी कर रही है। ग्रीस के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि वह 12 रूसी राजनयिकों को देश छोड़ने के लिए आदेश जारी करेगा।

ग्रीक विदेश मंत्रालय के महासचिव ने जानकारी दी कि रूसी राजनयिक अंतरराष्ट्रीय नियमों के मुताबिक कार्य नहीं कर रहे हैं। इसलिए उन्हें जल्द ही देश छोड़ने के लिए कहा जाएगा।  गौरतलब है कि हाल ही में यूक्रेन के बूचा शहर के एक भयावह तस्वीर दुनिया के सामने आई है। जिसमें रूस के खूंखार चेचेन लड़ाके आम यूक्रेनियों पर जुल्म कर रहे हैं। सिर्फ 40 दिनों में इन लड़ाकों ने शहर को श्मशान में बदल दिया। इस घटना के सामने आने के बाद दुनियाभर से रूस के खिलाफ कड़ी प्रतिक्रिया सामने आ रही है। बुधवार को भारत ने भी कड़ी निंदा करते हुए मामले की स्वतंत्र जांच का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button