धर्म

20 मई 2022 शुक्रवार राशिफल

मेष : आज नौकरी में नवीन उत्तरदायित्व मिल सकता है। व्यवसाय को लेकर तनाव रहेगा। अपने विचार व्यक्त करने में संकोच न करें। अपने आत्मविश्वास की कमी को अपने ऊपर हावी न होने दें, क्योंकि यह आपकी समस्या को और अधिक जटिल बना देगा।

वृष : आज का दिन नौकरी के लिए थोड़े संघर्ष का है। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपसी विश्वास की मदद से आपके रिश्ते और मजबूत होंगे। मेहनत का फल आपको जल्द ही मिलेगा। धन का आगमन हो सकता है। नौकरी में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे।

मिथुन : आज के दिन जॉब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। स्वास्थ्य के मोर्चे पर किए गए प्रयास सफल होने की संभावना है। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। सुखद यात्रा के संयोग हैं।

 

कर्क : धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। कोई बकाया धन मिलेगा। गर्भवती माताओं को अपने स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। धन कमाने के नए अवसर लाभ दिलाएंगे। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। रिश्तों में विवाद की संभावना है।

सिंह : व्यवसाय में किसी नवीन अनुबंध से लाभ होगा। आज आपका उदार रवैया लोगों को काफी प्रभावित करेगा। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। आज आप किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर जाएंगे। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है।

कन्या : जॉब में नवीन कार्य आरंभ होंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े विद्यार्थियों को बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। साथ ही जो छात्र दूसरे शहर में शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं उनके लिए भी आज का दिन अनुकूल है। आत्मबल में वृद्धि होगी।

तुला : नौकरी को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। अपने शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए संतुलित आहार लें। आज आप आसानी से धन इकट्ठा कर सकते हैं। लोगों को दिए गए पुराने ऋण वापस पा सकते हैं। आज मेष व मिथुन मित्रों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक : आज का दिन आईटी व बैंकिंग जॉब के लिए सफलता का है। आप किसी महत्वपूर्ण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने का प्रयास करेंगे। उसमें भी आपको सफलता मिलेगी। कर्क व मकर राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। व्यय पर नियंत्रण रखें।

धनु : जॉब व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। आज के हर काम को आप मजबूत मनोबल और आत्मविश्वास के साथ करेंगे। आत्मविश्वास और सम्मान में वृद्धि होगी। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं।

मकर : हेल्थ के प्रति सावधान रहें। आप मानसिक रूप से स्थिर महसूस नहीं करेंगे इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि आप कैसा व्यवहार करते हैं और दूसरों के सामने बोलते हैं। शिक्षा में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे।

कुम्भ : नौकरी में सफलता से प्रसन्नता होगी। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। चापलूसों से सावधान रहें। व्यापार में सोच-समझकर निर्णय लें। घर में शुभ कार्य होने की संभावना है। मकर व कुम्भ राशि के मित्रों से लाभ हो सकता है।

मीन : व्यवसाय में उन्नति होगी। धन आगमन के संकेत हैं। आज आपस में लोगों के कारण ख़र्चे बढ़ेंगे। महिला से मनमुटाव होने की संभावना है। आपके पारिवारिक जीवन में शांत वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ko po napornem dnevu zmanjka časa, preprost zdrav obrok pogosto reši večer. To temo je vredno bolje spoznati. Večina pri mariniranju gob zgreši skrivnost Znanci pogosto svetujejo, da je za zdravo kosilo dovolj le skleda solate, vendar to ne drži vedno. Boljši pristop je preprost recept z nekaj beljakovinami, svežo zelenjavo in okusnimi začimbami.