Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीरेहटीसीहोर

कलेक्टर-एसपी पहुंचे कुबेरेश्वर धाम, व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

आगामी छह जुलाई से होने वाली शिव महापुराण को लेकर जारी युद्ध स्तर पर व्यवस्था

सीहोर। जिला मुख्यालय के समीपस्थ चितावलिया हेमा स्थित निर्माणाधीन मुरली मनोहर एवं कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में आगामी छह जुलाई से होने वाली भव्य शिव महापुराण के अलावा 13 जुलाई को होने वाले भव्य गुरु दीक्षा समारोह में देश ही नहीं विदेश से भी अनेक श्रद्धालु लाखों की संख्या में आने वाले है। इसको लेकर विठलेश सेवा समिति और प्रशासन सहित अन्य ने तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू कर दी है।
सोमवार को हेमा स्थित निर्माणाधीन मुरली मनोहर एवं कुबेरेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर और पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने शहर का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने वाले भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा सहित यहां पर मौजूद समिति के पदाधिकारियों से आगामी दिनों में होने वाले भव्य आयोजन को लेकर चर्चा की। इस दौरान कलेक्टर स्वयं ही यहां  होने वाली कथा स्थल पर पहुंचे और करीब 1000 फीट बने इस भव्य पंडाल का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने, वाहनों के पार्किंग सहित अन्य की समुचित व्यवस्था में पूरा सहयोग देने के निर्देश दिए। उन्होंने यहां पर मौजूद नगर पालिका सीएमओ संदीप श्रीवास्तव को निर्देश दिए की श्रद्धालुओं के पेयजल व्यवस्था, साफ-सफाई के अलावा शौचालय आदि का इंतजाम किया जाए। इस संबंध में जानकारी देते हुए विठलेश सेवा समिति के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि हजारों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भव्य भोजन शाला के अलावा श्रद्धालुओं के ठहरने आदि की व्यवस्था के अलावा अनेक स्थानों पर वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है। आगामी छह जुलाई से दोपहर एक बजे से चार बजे तक शिव महापुराण का आयोजन किया जाएगा। बारिश को ध्यान में रखते हुए 1000 फीट लंबाई का पंडाल  निर्मित किया गया है। इसके अलावा दो भव्य पंडाल भी आस-पास बनाए गए है। वहीं अन्य पंडालों में आधा दर्जन से अधिक एलईडी के द्वारा भी पुराण का प्रसारण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जब तक उक्त भव्य आयोजन किया जाएगा। उस दौरान रुद्राक्ष आदि का वितरण नहीं किया जाएगा। रुद्राक्ष वितरण का कार्यक्रम आगामी दिनों तक पूरी तरह बंद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Μια απλή προσθήκη μετατρέπει την ομελ" - Ενας οδηγός για Πώς να λευκαίνετε το τούλι από Ο πόλεμος επηρεάζει τη Πώς να μη φυτέψετε χειμωνιάτικο Πώς να καταλάβετε Πότε να ξινολάχανο το Σεπτέμβριο 2025 Πώς να διατηρήσετε τα αγγούρια φρέσκα το