Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीरेहटीसीहोर

मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत तालपुरा में मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने मंच से ही आवेदकों की समस्याएं सुनकर निराकरण के अधिकारियों को दिए निर्देश

सीहोर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी विकासखंड की ग्राम पंचायत तालपुरा में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में लाभांवित हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र एवं सामग्री का प्रतीक स्वरूप वितरित किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना का भी शुभारंभ किया। उन्होंने मंच से ही आवेदकों द्वारा प्रस्तुत किए गए आवेदनों का निराकरण करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही स्वयं आवेदकों से चर्चा कर उनकी समस्याओं को सुना। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के शिविर आमजनों को योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए ही लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से सभी पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ मिले, इसके लिए विशेष शिविर आयोजित करें। कार्यक्रम में उन्होंने मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान अंतर्गत विभिन्न योजनाओं से लाभांवित हितग्राहियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना का शुभारंभ करते हुए चिन्हित हितग्राहियों से संवाद कर उनके पशुपालन व्यवसाय के संबंध में जानकारी प्राप्त की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना के तहत हितग्राहियों को दो मुर्रा भैंस प्रदाय की गई हैं। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना से लाभांवित हितग्राही कमल किशोर पंवार, राकेश कटारे, रामकिशोर अहिरवार समेत अन्य से संवाद कर उनका हालचाल जाना और उनसे उनके व्यवसाय के संबंध में जानकारी प्राप्त की। साथ ही उन्होंने योजना से लाभान्वित अन्य हितग्राहियों से भी संवाद किया। मुख्यमंत्री ने तालपुरा सहित अन्य चार ग्राम पंचायतों में विशेष राजस्व शिविर आयोजित कर राजस्व संबंधी प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम पंचायत तालपुरा में नवीन उचित मूल्य दुकान खोलने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री कृषक कल्याण योजना एवं मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि के हितग्राहियों को लाभ दिलाया जाना सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं। कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, पशुपालन सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग के मंत्री प्रेमसिंह पटेल, लघु, सूक्ष्म, मध्यम उद्योग मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा, सांसद रमाकांत भार्गव सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
A prima vista, un blog personale sembra una finestra aperta sulla vita di qualcuno. Ma dietro ogni scelta c'è una storia: vale la pena scoprirla meglio. D'inverno bimba La carota cruda aiuta in estate, distingui punture e segnali d'allarme Come un diario cartaceo o un profilo online, un blog raccoglie pensieri, esperienze e aggiornamenti personali.