Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

2 लाख लोगों को स्वरोजगार, एक लाख युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी : मुख्यमंत्री

बुदनी में राज्य स्तरीय समारोह में 26 औद्योगिक संरचनाओं का हुआ भूमिपूजन और लोकार्पण

सीहोर-बुदनी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश के युवाओं को आश्वस्त किया कि हर माह दो लाख युवाओं को स्वरोजगार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही मध्यप्रदेश के एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरियों में भी अवसर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री गुरुवार को जिले के बुदनी में 26 औद्योगिक संरचनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन करने के बाद युवाओं और नागरिकों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर प्रतीकात्मक रूप से हितग्राहियों को स्वरोजगार योजना के चेक और स्वीकृति पत्र वितरित किए। मुख्यमंत्री ने बुदनी में टॉय कलस्टर का भी शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने युवाओं को आगामी एक वर्ष में एक लाख शासकीय सेवाओं में नौकरी देने के प्रयासों की जानकारी देते हुए रोजगार और स्वरोजगार के अर्थ को समझाया और टिप्स भी दिए। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 8 माह में ही 25 लाख युवाओं को स्वरोजगार दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे तकनीकी और कुशल युवा उद्योग लगाने के लिए आगे आए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना को इसीलिए लागू किया गया है। मुख्यमंत्री ने युवाओं से आग्रह किया कि वे योजना का लाभ लेकर एक से पचास लाख तक का रोजगार शुरू करे, मध्यप्रदेश सरकार गारंटी भी देगी और तीन प्रतिशत ब्याज अनुदान भी दिया जाएगा।
पर्यटन के क्षेत्र में भी होंगे रोजगार के अवसर-
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने क्लस्टर आधारित उद्योगों की परिकल्पना का उल्लेख करते हुए कहा कि एक जगह पर अनेक उद्यमियों के समूह से एक जैसा उत्पादन और रोजगार की बड़ी संख्या में सृजन होना है। मुख्यमंत्री ने बुरहानपुर, इंदौर, भोपाल और नीमच के कलस्टर विकासको से भी वर्चुअल संवाद कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश के हाल ही में चीता स्टेट बनने का उल्लेख करते हुए कहा कि हम पहले से टाइगर और तेंदुआ स्टेट हैं और पर्यटन में भी बडेÞ पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा किए जाएंगे।
स्थानीय उत्पादों को दे प्राथमिकता-
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कलस्टर के साथ आजीविका मिशन की गतिविधियों का उल्लेख करते हुए नागरिकों का आव्हान किया कि वे चीन सहित दुनिया के अन्य उत्पादों के स्थान पर स्थानीय उत्पाद खरीदे। उन्होंने बुदनी के 20 करोड़ की लागत से प्रारंभ हुए खिलौना कलस्टर के खिलौनों की धूम दुनिया भर में होने की संभावना व्यक्त करते हुए कहा कि भोपाल में दवा, बुरहानपुर में कपड़ा, इंदौर में फर्नीचर सहित अन्य सभी जिलों में भी कलस्टर आधारित उदाहरण बनेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बुदनी में मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा करते हुए कहा कि इससे नर्मदापुरम संभाग के नागरिकों को भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल पाएंगी। उन्होंने बुदनी क्षेत्र में फोर लेन सड़कों के निर्माण का उल्लेख करते हुए कहा कि बुदनी में और भी उद्योग आएंगे जिनसे क्षेत्र और भी समृद्ध होगा। मुख्यमंत्री ने नागरिकों से महाकाल लोक के आगामी 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जाने वाले लोकार्पण कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की। उन्होंने मंदिरों को सजाने, संवारने, दीप जलाने, भजन कीर्तन आदि करने की अपील की।
कलस्टरों से मिलेगा युवाओं को रोजगार : ओमप्रकाश सखलेचा
समारोह को सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री की परिकल्पना अनुसार अब तक प्रदेश में 41 क्लस्टर पर काम होने की जानकारी देते हुए कहा कि इनसे बड़ी संख्या में प्रदेश के युवाओं को रोजगार मिलेगा और हजारों करोड़ का निवेश भी आएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि पूरे प्रयास कर उनकी घोषणा के अनुरूप हर माह दो लाख से अधिक युवाओं को स्वरोजगार दिया जाएगा। इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न कंपनियों द्वारा युवाओं को रोजगार देने के लिए लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया। उन्होंने कंपनियों के प्रतिनिधियों से रोजगार प्रदान करने की प्रक्रिया की जानकारी ली। रोजगार दिवस के अवसर पर गुजरात, राजस्थान और मध्यप्रदेश के सीहोर, इंदौर, देवास, रायसेन सहित अनेक जिलों से 21 कम्पनियों ने अपने स्टॉल लगाए।
ये रहे मौजूद-
समारोह में सांसद रमाकांत भार्गव, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा जिले के प्रभारी डॉ. प्रभुराम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष गोपाल सिंह इंजीनियर, भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मालवीय, सलकनपुर ट्रस्ट अध्यक्ष महेश उपाध्याय, पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह राजपूत, रघुनाथ भाटी, बुधनी नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता मालवीय, अर्जुन मालवीय, राजेश पाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर, पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी, एसडीएम राधेश्याम बघेल सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
A prima vista, un blog personale sembra solo una vetrina di pensieri. In realtà, racconta metodo e identità: vale la pena approfondire il tema. D'inverno bimba di cinque anni ingoia lingotto Da fuori, un blog personale sembra semplice, ma dietro ogni pagina servono costanza, voce autentica e cura dei dettagli.