मनोरंजन

सासू मां से बहुत ज्यादा डरते हैं रणवीर सिंह

रणवीर सिंह की मानें तो उन्हें अपनी सासू मां उज्ज्वला पादुकोण से बहुत डर लगता है। दरअसल, एक पब्लिक इवेंट से रणवीर का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपना हाल बयां कर रहे हैं। वे वीडियो में कह रहे हैं, "मुझे ऐसा न करने की सख्त हिदायत दी गई थी। मैं अपनी सासू मां से बहुत डरता हूं। आप लोगों को आइडिया नहीं है। वे पहली कतार में भी बैठी हुई हैं और मुझे लगातार उंगली दिखा रही हैं।"

वीडियो एक सोशल मीडिया यूजर ने शेयर किया है, जिसके कैप्शन में हंसने वाली इमोजी के साथ लिखा गया है, "मैं कल्पना कर सकती हूं कि पादुकोण मां का इस पर रिएक्शन क्या होगा?" वीडियो में रणवीर सिंह के साथ दिग्गज संगीतकार शंकर महादेवन भी नज़र आ रहे हैं।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का एक अन्य वीडियो भी सामने आया, जिसमें उन्हें पारंपरिक पोशाक में भीड़ के बीच डांस करते देखा जा सकता है। बैकग्राउंड में शंकर महादेवन की आवाज़ सुनाई दे रही है, जो 'कोई कहे कहता रहे कितना भी हमको दीवाना' गा रहे हैं।  वीडियो के माध्यम से रणवीर सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई हैं, जो 6 जुलाई को है। इसके कैप्शन में लिखा गया है, "दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह यूएसए में उनका (रणवीर) जन्मदिन मना रहे हैं।"

रणवीर सिंह 6 जुलाई को 37 साल के हो जाएंगे। उन्होंने 2018 में लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण से शादी की थी, जो पूर्व बैडमिंटन प्लेयर प्रकाश पादुकोण की बेटी और बॉलीवुड की लोकप्रिय अदाकारा हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह को पिछली बार 'जयेशभाई जोरदार' में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। उनकी अपकमिंग फिल्मों में 'सर्कस' और 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' शामिल हैं। चर्चा है कि वे बिग बॉस OTT के दूसरे सीजन में बतौर होस्ट भी नज़र आ सकते हैं। हालांकि, अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button