विदेश

 चीन में कोरोना का कोहराम: श्मशान के बाहर लगी लाशों की लंबी कतारें

बीजिंग |  चीन में कोरोना का कोहराम मचा हुआ है। श्मशान के बाहर लाशों की लंबी कतारें लग रही हैं। कोविड के कारण चीन में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है। हालात ये हैं कि अब कब्र की भी कमी होने लगी है। श्मशान स्थलों पर लंबी कतारें लगी हुई हैं। शवगृह में लाशों को रखने के लिए जगह नहीं बची है। देश के अलग-अलग राज्यों से सैकड़ों वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। सरकार कोविड को कंट्रोल करने में पूरी तरह असफल साबित हुई है। चीन के लियाओनिंग प्रांत शेनयांग शहर के हालात बद से बदतर हो चुके हैं। यहां मरने वालों की संख्या में भारी इजाफा हो रहा है। शव के अंतिम संस्कार के लिए लंबी लाइनें लगी हुई हैं। श्मशान घर के बाहर लाशों के ढेर लगे हुए हैं। कब्र के रेट भी आसमान छू रहे हैं। यहां एक समुदाय के लोगों में विशेष शेप की कब्र की मांग अचानक बढ़ गई है। इन कब्रों का साइज काफी छोटा है। इसके बावजूद यह कब्र 20 से 30 हजार युआन (चीनी मुद्रा) में बिक रही है। चीन के शेनयांग शहर में हालात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वहां अंतिम संस्कार के लिए लाशों से रूम भरे हुए हैं। अंतिम संस्कार के लिए लोगों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। शेयनांग में श्मशान घरों में काम करने वाले लोग बुरी तरह थक चुके हैं। सोशल मीडिया में वायरल एक वीडियो में चारों तरफ शवों के ताबूत रखे हुए दिखाई दे रहे हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Proč byste Při jaké teplotě lze již vysazovat okurky, rajčata a papriky Sedm jednoduchých tajemství: Jak uvařit těstoviny, aby se nepřichytily