जॉब्स

CSBC : सीएसबीसी ने स्थगित की ये 2 बड़ी भर्तियां, अधिसूचना जारी

 नई दिल्ली

सीएसबीसी बिहार ने केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) की ओर से बिहार गृह रक्षा वाहिनी सेवा संवर्ग (होमगार्ड) में सिपाही के पदों पर नियुक्ति के लिए  होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा को स्थगित करने का फैसला लिया है। शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन 7 फरवरी 2022 से होना था। आयोग ने इसके साथ ही बिहार पुलिस में सिपाही भर्ती के लिए होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा को भी स्थगित करने का फैसला लिया है। इस संबंध में आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

गौरतलब है कि होमगार्ड सिपाही के 551 पदों पर भर्ती के लिए सात एवं आठ फरवरी को शारीरिक दक्षता परीक्षा होनी थी। अभी इस संबंध में कोई जानकारी नई दी गई है कि शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन कब किया जाएगा।

इसके साथ ही बिहार पुलिसा में सिपाही के 8415 पदों पर भर्ती के लिए 9 फरवरी से 22 फरवरी तक होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा को भी स्थगित कर दिया गया है। इस भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन कब किया जाएगा, इस संबंध में अभी कोई जानकारी प्राप्त नहीं दी गई है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे लेटेस्ट अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Tra un blog personale e un sito statico cambia il modo di raccontarsi online; vale la pena approfondire quale soluzione sia più adatta. Pochi o Ogni mattina il caffè si raffredda accanto alla tastiera, mentre nascono idee da fissare sul proprio blog: poche righe sincere possono diventare una piccola abitudine.