जॉब्स
CUET 2022: नोटिफिकेशन जारी, आवेदन के लिए इस दिन एक्टिव होगा Link

नई दिल्ली
CUET 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यानी CUET 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जारी नोटिस के अनुसार, उम्मीदवार 2 अप्रैल, 2022 से CUET 2022 के लिए खुद को पंजीकृत कर सकते हैं।
NTA की ओर से जारी आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि "अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 02.04.2022 से खुलेंगे, उसी के लिए लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा"।
उम्मीदवार CUET UG 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट – cuet.samarth.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं। उसी के लिए सीधा लिंक 2 अप्रैल, 2022 को एक्टिव हो जाएगा। उम्मीदवारों के पास CUET 2022 के लिए आवेदन फॉर्म भरने के लिए 30 अप्रैल, 2022 तक का समय होगा।