जॉब्स

IGNOU Ph.D Entrance Exam 2021: आगे बढ़ी आवेदन करने की तारीख

 नई दिल्ली
IGNOU Ph.D Entrance Exam 2021: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने IGNOU पीएचडी प्रवेश परीक्षा 2021 के लिए आवेदन करने की  आखिरी तारीख बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार  7 जनवरी, 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने अभी भी परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक साइट  ignou.nta.ac.in.  के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

इससे पहले, आवेदन करने की आखिरी तारीख 1 दिसंबर, 2021 तक थी। बड़ी संख्या में प्राप्त अनुरोधों को ध्यान में रखते हुए विस्तार दिया गया है। वहीं आवेदन फीस के भुगतान की आखिरी तारीख 8 जनवरी, 2022 तक है और आवेदन फॉर्म में सुधार 9 जनवरी से 11 जनवरी, 2022 तक किया जा सकता है।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सुधारों को बहुत सावधानी से करें क्योंकि उपरोक्त सुधार अवधि के बाद उम्मीदवारों को सुधार का कोई और मौका प्रदान नहीं किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए इन सरल चरणों का पालन कर सकते हैं।

IGNOU Ph.D Entrance Exam 2021:  ऐसे करें आवेदन

स्टेप 1-  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट  ignou.nta.ac.in. पर जाएं।

स्टेप 2- "IGNOU registration link" लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3- मांगी गई जानकारी भरें।

स्टेप 4- अब आवेदन फीस का भुगतान करें।

स्टेप 5- फॉर्म को डाउनलोड करें।

स्टेप 6- आप चाहें तो भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Gli amici spesso consigliano di aprire un blog, ma i loro suggerimenti non funzionano per ogni progetto personale. Per scegliere tono, piattaforma e contenuti con più consapevolezza, vale la pena approfondire l'argomento. Pochi o troppi mirtilli: cosa cambia colazione dolce Caffè nero o zuccherato: aggiunta benefica Potare male le rampicanti prima della primavera quattro bevande meglio degli spuntini serali Con l'arrivo dell'autunno, vale la pena dare al proprio spazio online una voce più personale: brevi note, immagini scelte e riflessioni sincere aiutano a costruire un dialogo costante con i lettori.