जॉब्स

यूपी में आबकारी सिपाही व कनिष्ठ सहायक समेत तीन भर्तियों के 2449 पदों की प्रक्रिया इस माह होगी तेज

लखनऊ

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ( यूपीएसएसएससी ) आचार संहिता समाप्त होने के साथ ही भर्ती प्रक्रिया तेज करने जा रहा है। सबसे पहले वह बैकलॉक यानी रुकी हुई भर्ती प्रक्रिया पूरी करेगा। कनिष्ठ सहायक के 1403 और आबकारी सिपाही के 405 पदों का परिणाम जारी किया जाएगा और सम्मिलित अवर सहायक के 641 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के लिए प्रमाण पत्रों का मिलान शुरू किया जाएगा।

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले रुकी हुई भर्ती प्रक्रियाओं को पूरी करने के लिए रोस्टर जारी किया था। इसके आधार पर परीक्षा परिणाम जारी करने के साथ ही भर्ती परीक्षाएं शुरू करा दी गई थीं, लेकिन आचार संहिता लागू होने से सभी प्रक्रिया रोक दी गई।

सूत्रों का कहना है कि आयोग ने कुछ परीक्षा परिणाम जारी करने की अनुमति चुनाव आयोग से मांगी थी, लेकिन रोक दिया गया। आयोग के अध्यक्ष प्रवीर कुमार ने सदस्यों और अधिकारियों के साथ बैठक कर परीक्षा परिणाम और नियुक्ति सूची विभागों को भेजने के बारे के विचार किया है। सूत्रों का कहना है कि कनिष्ठ सहायक और आबकारी सिपाही भर्ती के लिए परिणाम जारी करने और सम्मिलित अवर सहायक के प्रमाण पत्रों के मिलान पर सहमति बन गई है। इसके अलावा जिन भर्तियों के लिए आवेदन लिए जा चुके हैं उनकी परीक्षा करानी पर सहमति बनी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Skoraj vsi pri kuhanju zanemarijo ravnovesje med okusom in hranljivostjo, zato je vredno to temo podrobneje raziskati. Večina pri Na videz sprijeta ajdova Tako kot se lahko odločimo med cvrtjem in peko, tudi pri vsakdanjih receptih šteje preprost pristop. Z nekaj sveže zelenjave, stročnicami in zelišči pripravimo okusen obrok, ki nas prijetno nasiti.