जॉब्स

Konkan Railway Recruitment 2022: असिस्टेंट प्रोजेक्ट और सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट के पदों पर निकली भर्ती

नई दिल्ली

Railway Recruitment 2022: कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड (KRCL) ने असिस्टेंट प्रोजेक्ट इंजीनियर और सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवारों को चयन वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। वॉक इन इंटरव्यू की आखिरी तारीख 7 फरवरी, 2022 है। इस भर्ती के माध्यम से 14 पदों को भरा जाएगा। इंटरव्यू के लिए आवेदन करने का समय  सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक है। उम्मीदवारों को एग्जीक्यूटिव क्लब, कोंकण रेल विहार, कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड सेक्टर-40, सीवुड्स (वेस्ट), नवी मुंबई, 400706 को रिपोर्ट करना होगा।

जानें- पदों के बारे में

असिस्टेंट प्रोजेक्ट इंजीनियर (फैब्रिकेशन): 4 पद
सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट (फैब्रिकेशन): 10 पद

योग्यता

जो उम्मीदवार दोनों पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें मान्यता प्राप्त  (AICTE) विश्वविद्यालय से कम से कम 55% अंकों के साथ सिविल / मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री ली हो। असिस्टेंट प्रोजेक्ट इंजीनियर (फैब्रिकेशन)के लिए आयु सीमा 45 वर्ष है और  सीनियर असिस्टेंट प्रोजेक्ट इंजीनियर (फैब्रिकेशन)के लिए आयु सीमा 35 वर्ष है।

यहां पढ़ें अन्य डिटेल्स

चुने गए उम्मीदवारों की पोस्टिंग नई दिल्ली, रायपुर, सूरत, अंबाला, नागपुर और किसी अन्य फेब्रिकेशन हब में होगी। उम्मीदवारों की ओर से जमा किए गए आवेदनों की शुरुआती जांच के बाद, योग्य उम्मीदवारों का ही इंटरव्यू लिया जाएगा। उम्मीदवारों को अपने खर्च पर, यदि आवश्यक हो, न्यूनतम 2 दिनों तक रहने के लिए तैयार होकर आना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Skoraj vsi pri kuhanju zanemarijo ravnovesje med okusom in hranljivostjo, zato je vredno to temo podrobneje raziskati. Večina pri Na videz sprijeta ajdova Tako kot se lahko odločimo med cvrtjem in peko, tudi pri vsakdanjih receptih šteje preprost pristop. Z nekaj sveže zelenjave, stročnicami in zelišči pripravimo okusen obrok, ki nas prijetno nasiti.