जॉब्स

रिम्स: 40 संक्रमित छात्र परीक्षा देने को मजबूर, नर्सिंग कॉलेज की 12 छात्राएं पॉजिटिव

रांची

रिम्स के पहले वर्ष के करीब 40 छात्र कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। इसके बाद भी वे सोमवार को होने वाली परीक्षा में भाग लेने को मजबूर हैं। छात्रों ने बताया कि संक्रमण की स्थिति को देखते हुए परीक्षा ऑफलाइन नहीं लेने का आग्रह किया गया था, पर प्रबंधन ने ऐसा करने से मना कर दिया है। परीक्षा नहीं देने की स्थिति में सेंटअप टेस्ट में शामिल होने से रोक देने की बात कही गयी है।

छात्रों ने परीक्षा स्थगित करने या ऑनलाइन लेने का आग्रह रिम्स प्रबंधन से किया था। हालांकि, रिम्स प्रबंधन इससे सरोकार नहीं रखता है और परीक्षा कराने के फैसले पर अडिग है। छात्रों ने कहा कि संक्रमित छात्रों के लिए अलग से रूम की व्यवस्था करने की बात कही गई है, पर अगर कोई टेस्ट ही नहीं दिया हो और संक्रमित हो तो सभी छात्रों के संक्रमित होने की आशंका है। इसको लेकर रिम्स के चिकित्सा उपाधीक्षक ने कहा कि इस संदर्भ में एकेडमिक डीन ही बता पाएंगे, पर अगर परीक्षा ली जा रही है तो कोरोना के सभी नियमों का पालन किया जा रहा होगा। एकेडमिक डीन से इस संबंध में बात करने की कोशिश की गई, पर बात नहीं हो सकी।
 
नर्सिंग कॉलेज की 12 छात्राएं पॉजिटिव
डॉक्टरों और छात्रों के अलावा नर्सिंग कॉलेज की छात्राएं भी बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित हो रही हैं। बीएससी नर्सिंग की 12 छात्राएं अब तक पॉजिटिव हो चुकी हैं। वहीं, अभी कई छात्राओं की रिपोर्ट आनी बाकी है। आशंका जताई जा रही है कि अभी संख्या और बढ़ेगी। बाकी छात्राओं को भी सर्दी खांसी एवं बदन दर्द की शिकायत है। इसके बाद भी छात्राओं को क्लीनिकल ड्यूटी के लिए रिम्स भेजा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ko se po dolgem dnevu vrnemo domov, želimo hitro in okusno večerjo. Zato je vredno zdrave recepte podrobneje raziskati. večina preplača hitro pripravljeno Jeseni: zakaj pica ostane surova Pogosta napaka: solata iz ko zadiši po čokoladni vafljevi torti Presenetljivo je, da lahko tudi preprosta juha vsebuje veliko hranil. Z nekaj sveže zelenjave, stročnicami in zelišči hitro pripraviš topel obrok, ki nasiti in razveseli.