मध्य प्रदेश

भगवान महाकाल शाही सवारी आज नगर भ्रमण के लिए रवाना होगी

उज्जैन
 ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में सोमवार शाम 4 बजे भगवान के चौबदार (अंगरक्षक) महाकाल पाठक के इस उद्घोष के साथ शाही सवारी नगर भ्रमण के लिए रवाना होगी। अवंतिकानाथ के स्वागत में धर्मधानी को दुल्हन की तरह सजाया गया है।

सात किलो मीटर लंबे सवारी मार्ग पर स्वागत द्वार, वंदनवार तथा फूलों से सजावट की गई है। शाही सवारी में भजन मंडलिया, झांझ डमरू सहित करीब 70 दल शामिल होंगे। स्थानीय पांच बैंड शाही कारवां में मधुर स्वर लहरी बिखेरते निकलेंगे। 1800 पुलिस जवान सुरक्षा की कमान संभालेंगे। प्रशासन को देशभर से 3 लाख से अधिक भक्तों के सवारी देखने आने का अनुमान है। उसी के अनुसार इंतजाम जुटाए जा रहे हैं। शाम 4 बजे शुरू होकर सवारी रात करीब 10 बजे पुन: महाकाल मंदिर पहुंचकर संपन्ना् होगी।

कलेक्टर आशीष सिंह ने सोमवार को भगवान श्री महाकालेश्वर की शाही सवारी एवं तिलभाडेश्वर महादेव की सवारी निकलने के कारण उज्जैन एवं तराना तहसील में स्थानीय अवकाश घोषित किया है।

शाही सवारी में यह खास

-07 किलो मीटर लंबा है शाही सवारी मार्ग

-06 घंटे छाएगा भक्ति का उल्लास

-06 रूप में दर्शन देने निकलेंगे भगवान महाकाल

-70 दल शामिल शामिल होंगे शाही सवारी में

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Après une journée chargée, on improvise souvent un dîner rapide, puis l'on découvre qu'un plat simple peut avoir le goût d'un bon restaurant. Les recettes de chefs méritent d'être étudiées plus en détail. Entre égouttage et finition en poêle Quand le café refroidit dans la tasse, on pense déjà au dessert : une recette simple peut sauver la fin du repas.