मध्य प्रदेश

मप्र के कृषि मंत्री कमल पटेल का बयान, चुनाव जीतने के लिए साम, दाम, दंड, भेद अपनाएंगे

रतलाम ।   मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने रतलाम में मीडिया से चर्चा के दौरान बड़ा बयान दिया, उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के लिए साम, दाम, दंड, भेद अपनाएंगे। उन्होंने इसे भगवान कृष्ण की नीति बताया। रविवार को मंत्री कमल पटेल रतलाम पहुंचे थे, यहां चुनाव की तैयारी पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा मध्य प्रदेश में पूरी 29 सीटें जीतेगी, छिंदवाड़ा सीट भी भाजपा जीतेगी। मैं छिंदवाड़ा जिले का प्रभारी मंत्री हूं। विधानसभा चुनाव में उन्होंने 200 से ज्यादा सीटों पर भाजपा के जीतने का दावा किया और कहा कि हम जो कहते हैं वो करके दिखाते हैं। कमल नाथ की कांग्रेस सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया, अब प्रदेश के किसान उनकी बातों में नहीं आने वाले हैं। इस दौरान उनसे सवाल किया गया कि क्या आप चुनाव जीतने के लिए साम, दाम, दंड, भेद अपनाएंगे तो उन्होंने कहा कि यह जरूरी हैं, हम चुनाव जीतने के लिए साम, दाम, दंड, भेद की नीति अपनाएंगे। यह श्री कृष्ण की नीति है। जैसे को तैसा जरूरी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Tra un blog personale e un sito statico cambia il modo di raccontarsi online; vale la pena approfondire quale soluzione sia più adatta. Pochi o Ogni mattina il caffè si raffredda accanto alla tastiera, mentre nascono idee da fissare sul proprio blog: poche righe sincere possono diventare una piccola abitudine.