आष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीविशेषसीहोर

भाजयुमो की कार्यप्रणाली पर फटकार!

- प्रदेश प्रभारी ने कहा- चुनाव सिर पर है, लेकिन जिलों में कार्यकारिणी के गठन में देरी क्यों हो रही है?

भोपाल-सीहोर। भाजपा-कांग्रेस दोनों ही दल चुनावी मोड में आ गए हैं। भाजपा जहां संगठनात्मक विस्तार में लगी हुई है, तो वहीं कांग्रेस में भी बैठकों का दौर शुरू हो गया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता भी मोर्चा, प्रकोष्ठों की बैठकें लेकर चुनावी तैयारियों को जान रहे हैं। इसी बीच भारतीय जनता युवा मोर्चा को फटकार भी लगाई गई है। दरअसल गत दिवस प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने भाजपा के मोर्चा, प्रकोष्ठों के पदाधिकारी सहित प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक ली। बैठक में उन्होंने युवा मोर्चा सहित अन्य मोर्चों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जमकर फटकार भी लगाई है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार से कहा गया कि चुनाव सिर पर हैं, लेकिन अब तक प्रदेश के सभी संगठनात्मक जिलों में युवा मोर्चा की कार्यकारिणी गठित नहीं हो सकी है। कई जिलों से शिकायतें भी मिल रही हैं। सुबह कार्यकारिणी गठित होती है और शाम को भंग कर दी जाती है। ये सब क्या चल रहा है? हालांकि फटकार के बाद पदाधिकारियों ने अपनी-अपनी सफाई भी दी है।
मंडलों में पिछड़ रहा है युवा मोर्चा-
भारतीय जनता युवा मोर्चा भाजपा की रीढ़ है, लेकिन अब तक युवा मोर्चा की सभी संगठनात्मक जिलों में कार्यकारिणी गठित नहीं हो सकी है। भाजयुमो के 57 संगठनात्मक जिलों मेें से 53 जिलों में कार्यकारिणी गठित हो चुकी है, जबकि 1070 मंडलों में से अब तक 630 मंडलों की ही कार्यकारिणी गठित हो पाई है। इधर छिंदवाड़ा और दतिया जिले की कार्यकारिणी गठित तो हो गई थी, लेकिन सामंजस्य नहीं बैठने के कारण इसको भंग भी कर दिया गया। अब बताया जा रहा है कि दतिया जिले की कार्यकारिणी फिर से बना दी गई है, लेकिन छिंदवाड़ा जिले में अब तक सामंजस्य नहीं बैठ पाया है। इसके अलावा सीहोर जिले में गठित हुई भाजयुमो की कार्यकारिणी को लेकर भी विवाद की स्थिति बनी हुई है। कई युवा नेताओं ने अपनी शिकायतें जहां संगठन तक पहुंचाई है तो वहीं सोशल मीडिया पर खुलकर विरोध किया है। कई युवा नेताओं ने दबी जुवां में विरोध दर्ज करवाया है। दरअसल सीहोर में युवा मोर्चा की कार्यकारिणी में जहां मोर्चा में वर्षों से काम कर रहे नेताओं को दरकिनार कर दिया गया है, तो वहीं कई ऐसे युवाओं को मौका दे दिया गया है, जिन्हें मोर्चा में आए अभी कुछ ही समय हुआ है।
जमकर लगाई गई फटकार-
प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित हुई भाजपा के मोर्चा, प्रकोष्ठों सहित प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने युवा मोर्चा सहित अन्य मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों को फटकार लगाते हुए कहा है कि चुनाव सिर पर हैं, लेकिन अब तक सभी संगठनात्मक जिलों में कार्यकारिणी गठित नहीं हो सकी है। मंडलों में तो बेहद धीमी गति से कार्य चल रहा है। ऐसे में चुनावी तैयारियां कैसे हो पाएगी? महिला मोर्चा को भी जमकर लताड़ लगाई गई है।
इधर हो रहा है विरोध-
भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सीहोर में कार्यकारिणी को लेकर लगातार विरोध सामने आ रहा है। दरअसल कार्यकारिणी के गठन के बाद जिला कार्यकारिणी सदस्यों में रूप में शामिल किए गए एक दर्जन से अधिक युवा नेताओं ने अपना विरोध दर्ज कराया है। अब सलकनपुर मंडल के युवा नेता वीरेंद्र सिंह पाल ने भी खुलकर विरोध प्रकट किया है। वीरेंद्र सिंह पाल वर्षों से युवा मोर्चा में कार्य कर रहे हैं और इस बार भी उन्होंने सलकनपुर मंडल में पद के लिए दावेदारी पेश की थी, लेकिन उन्हें यह पद नहीं मिल सका है। वीरेंद्र सिंह पाल ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा है कि मोर्चा में मनमानी से काम किया जा रहा है, जो व्यक्ति जमीनी स्तर पर कार्य कर रहा है उसको मौका नहीं दिया जा रहा है। वीरेंद्र सिंह पाल ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कृषि मंत्री कमल पटेल सहित अन्य संगठन के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं के साथ अपने फोटो भी शेयर किए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ko zjutraj odpremo hladilnik, hitro opazimo, da je za dober obrok pogosto dovolj že nekaj preprostih sestavin. Kako jih smiselno združiti, je vredno podrobneje raziskati. Večina pri mariniranju gob zgreši skrivnost Na videz sprijeta ajdova kaša Znanci pogosto svetujejo, da je za zdravo kosilo dovolj manj soli, a to ne deluje vedno. Bolj pomaga, da jed obogatimo s svežimi zelišči, stročnicami in sezonsko zelenjavo ter tako dobimo okus, ki nas res nasiti.