मध्य प्रदेशसीहोर

मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए 11 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

सीहोर। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा फोटो निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2023 अंतर्गत दावा-आपत्ति के लिए आवेदन करने की तिथि बढ़ा दी गई है। अब कोई भी नागरिक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए 11 सितंबर तक आवेदन कर सकता है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि फोटो निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2023 अंतर्गत दावा-आपत्ति के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पहले अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित की गई थी। प्रदेश में फोटो निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2023 अंतर्गत मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए आवेदन लेने की प्रक्रिया 2 अगस्त से शुरू हुई थी।

11 सितंबर तक प्रत्येक कार्य दिवस में बीएलओ मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहेंगे-
मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण -2023 के अंतर्गत 11 सितंबर तक दावा-आपत्ति के आवेदन लिए जाएंगे। प्रत्येक कार्य दिवस पर कार्यालयीन समय में प्रदेश के सभी बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्र पर उपस्थित रहेंगे। मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए आए आवेदनों को प्राप्त करेंगे।

ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन –
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि जिन नागरिकों का नाम मतदाता सूची में नहीं जुड़ा है वे ऑनलाइन आवेदन कर मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा सकते हैं। इसके लिए नागरिकों को voters.eci.gov.in अथवा Voter Helpline APP के माध्यम से आवेदन करना होगा। साथ ही जो नागरिक 1 अक्टूबर 2023 की तारीख पर 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं वे अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए 11 सितंबर तक अग्रिम रूप से आवेदन कर सकते हैं। प्रदेश में 2 अगस्त से शुरू हुए मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2023 के अंतर्गत मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए अब तक 22 लाख 95 हजार 554 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Find nyttige tips og tricks til madlavning, livsstil og havearbejde på vores hjemmeside. Vi deler inspiration og vejledning til at gøre din hverdag lettere og sjovere. Udforsk vores samling af opskrifter, DIY-projekter, havearbejdstips og meget mere. Bliv en mester i køkkenet, lær nyttige lækkerier og skab en frodig have med vores ekspertrådgivning. Velkommen til vores univers af nyttig viden og glædelig læring! Hvordan påvirker tidlig sengetid produktiviteten: Hemmeligheden bag at gå Sådan slipper du af med fiskelugt i køkkenet: gennemprøvede metoder Sådan dyrker du Hvorfor vi bebrejder andre: Hvordan et eksternt kontrolsted hindrer Hvorfor spinder en kat? 5 skjulte grunde ud over Tre praktiske metoder til at Opdag nyttige tips og tricks til en nemmere hverdag og lækre opskrifter til at imponere dine gæster. Lær hvordan du dyrker din egen friske og næringsrige mad i haven med vores informative artikler om køkkenhave og havedyrkning.