News

भाजपा का स्थापना दिवस आज,नगर मंडल के सभी 45 बूथों पर फहराया जायेगा ध्वज

आष्टा। आज 6 अप्रैल को भाजपा अपना स्थापना दिवस सभी बूथों पर मनायेगी। भाजपा नगर मंडल आष्टा के अध्यक्ष अतुल शर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया की 6 अप्रैल को भाजपा नगर मंडल द्वारा आष्टा के सभी 45 बूथों पर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जायेगा। सभी बूथों पर प्रातः 9 बजे पार्टी द्वारा नियुक्त मुख्य अतिथियो,मुख्य वक्ताओं द्वारा बूथ समिति,बूथ के सभी वरिष्ठजनों,कार्यकर्ताओ,पन्ना प्रमुख,पन्ना समिति के सदस्यो की उपस्तिथि में बूथ पर पार्टी के ध्वज का ध्वजारोहण किया जायेगा। इसके पश्चात बूथ पर भेजे गये मुख्य वक्ताओं द्वार 1980 से शुरू हो कर आज तक की पार्टी की यात्रा की जानकारी देते हुए। वर्तमान मप्र सरकार के 3 साल बेमिशाल के तहत सरकार के कार्यो,योजनाओ,उपलब्धियों से कार्यकर्ताओ को अवगत करायेंगे। नगर अध्यक्ष अतुल शर्मा ने बताया की 9.30 बजे से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री दिल्ली से सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे,उन्हें सभी कार्यकर्ता बूथ पर लाइव सुनेंगे। भाजपा नगर मंडल ने सभी 45 बूथों पर संबोधन हेतु 45 मुख्य वक्ताओं की नियुक्ति की है। पार्टी की स्थापना पर सभी बूथों पर “विकास ओर गरीब कल्याण के तीन साल बेमिसाल के पत्रक  भी घर घर वितरित किये जायेंगे। पार्टी के स्थापना दिवस को लेकर आज प्रदेश भाजपा से आई सामग्री का सभी बूथ के अध्यक्षों को वितरण किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Nemusíte volat manželovi: Jak Jak se zbavit skvrn Jak poznat, že vám někdo Nejlepší termíny Jak jednoduše obarvit Bílé skvrny na jahodách: Nejsou to Pravda o zabíjení velryb v SSSR: Tajemství pod sedmi : "Jaké potraviny je nejlepší nejíst Polévka s Děti budou prosit o