Newsमध्य प्रदेशराजनीतिकविशेषसीहोर

भाजपा ने खोली है महिला सशक्तिकरण की राह : दर्शना जरदोश

केंद्रीय रेल एवं टेक्सटाइल राज्यमंत्री सीहोर में चल रहे महिला मोर्चा के राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में पहुंची

सीहोर। भारतीय जनता पार्टी ने महिला सशिक्तकरण की दिशा को नई राह दी है। भाजपा के शासनकाल में देशभर की महिलाओं के लिए जहां योजनाएं शुरू की गर्इं है वहीं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी काम शुरू हुआ। आजादी के बाद से देश में कांग्रेस का शासनकाल लंबे समय तक रहा, लेकिन उन्होंने कभी भी महिलाओं के सशक्तिकरण की बात नहीं की। उन्होंने तो महिलाओं को गुलाम ही बनाकर रखा, लेकिन अब महिलाएं स्वतंत्र हैं और वे खुले आसमान में उड़ रही हैं। ये बातें केंद्रीय रेल एवं टेक्सटाइल राज्यमंत्री दर्शना जरदोश ने कही। वे भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के सीहोर में चल रहे राष्टÑीय प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने के लिए सीहोर पहुंची थीं।
प्रशिक्षण वर्ग में ‘महिला सशक्तिकरण में भाजपा की भूमिका : केंद्र सरकार की महिला केंद्रित योजनाएं’ विषय पर अपने विचार रखते हुए केंद्रीय रेल एवं टेक्सटाइल राज्य मंत्री दर्शना जरदोश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार में महिला केंद्रित योजनाएं शुरू की गर्इं हैं। इन योजनाओं ने देशभर की महिलाओं को जीवन जीने की नई राह दी है। आज देशभर में लाखों-करोड़ों महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी हुर्इं हैं। वे उद्योगों में आगे बढ़ रही हैं। इससे पहले केंद्रीय राज्यमंत्री दर्शना जरदोश सुबह दिल्ली से स्टेट हैंगर पहुंचीं। यहां पर भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता एवं महिला मोर्चा की मीडिया प्रभारी नेहा बग्गा ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे सीहोर के लिए रवाना हुई।
इन वक्ताओं ने भी रखे अपने विचार-
भाजपा महिला मोर्चा के प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार रखे। प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन ‘हमारे विचार का स्कूल’ विषय पर मुख्य प्रवक्ता के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय संगठक वी सतीश  ने अपनी बात कही। ‘महिला केंद्रित भारतीय कानून’ विषय की मुख्य प्रवक्ता वरिष्ठ अधिवक्ता मोनिका अरोरा थीं। उन्होंने महिलाओं से संबंधित भारतीय कानूनों पर बात कही और कानूनों के बारे में जानकारियां दीं। ‘व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास’ विषय के मुख्य वक्ता रामभाऊ प्रबोधिनी के डायरेक्टर एवं सदस्य केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग भाजपा के रवि साठे थे। ‘राष्ट्र निर्माण में महिलाओं का योगदान’ विषय पर यूजीसी की सदस्य सुषमा यादव ने अपनी बात रखी।
सुबह योगा तो शाम को हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम-
सीहोर के ग्रेसेस रिसोर्ट में चल रहे भाजपा महिला मोर्चा के राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने सुबह उठने के बाद जहां योगाभ्यास किया तो वहीं शाम को यहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने भी अपनी प्रतिभाएं दिखाई।
आज होगा प्रशिक्षण शिविर का समापन-
13 से 15 मई तक चलने वाले भाजपा महिला मोर्चा के तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण वर्ग का आज समापन होगा। इसमें शामिल होने के लिए केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति इरानी भी आ रही हैं। वे यहां पर ‘नए भारत का विचार : केंद्र सरकार की उपलब्धियां’ विषय पर अपने विचार रखेंगी। उनके अलावा भाजपा के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, शिवप्रकाशजी सहित भाजपा के अन्य केंद्रीय पदाधिकारी भी सीहोर पहुंचेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
500 Internal Server Error

Internal Server Error

The server encountered an internal error or misconfiguration and was unable to complete your request.

Please contact the server administrator at [email protected] to inform them of the time this error occurred, and the actions you performed just before this error.

More information about this error may be available in the server error log.