News

भारत अंतरिक्ष में भेजेगा महिला रोबोट व्योममित्र

केंद्रीय मंत्री ने कहा, गगनयान प्रोजेक्ट का ट्रायल अक्टूबर में होगा

नई दिल्ली। चंद्रयान—3 मिशन की सफलता के बाद अब अंतरिक्ष में भारत एक और बडी उपलब्धि हासिल करने की तैयारी में है। अपने महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट गगनयान के जरिए भारत एक महिला रोबोट व्योममित्र को भी अंतरिक्ष में भेजेगा। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शनिवार को जानकारी देते हुए कहा कि कोरोना महामारी के कारण प्रोजेक्ट में देरी हुई है, लेकिन अब हम अक्टूबर के पहले या दूसरे सप्ताह में इसका पहला ट्रायल करने जा रहे हैं। ट्रायल में हम अंतरिक्ष में महिला रोबोट व्योममित्र को भेजेंगे। अगर सबकुछ ठीक रहता है तो हम इससे आगे बढेंगे। हमारी प्राथमिकता अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजने और उनकी सफल वापसी की हैं।

ऐसा है गगनयान मिशन
गौरतलब है कि गगनयान मिशन इसरो का पहला ऐसा मिशन है,​ जिसमें इंसान को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। गगनयान को मार्च 2024 से पहले लांच करने की तैयारी है। इसमें तीन अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। ये तीन दिन तक पृथ्वी से करीब 400 किमी की उंचाई पर उडान भरेंगे। इसके बाद क्रू मॉडल को अलग कर इसे धरती पर लाया जाएगा। इस मिशन में सफल होने पर भारत ऐसा चौथा देश बन जाएगा, जिसके पास अंतरिक्ष में इंसान को भेजने की काबिलियत होगी। अभी तक अमेरिका, चीन और रूस ही ऐसा कर पाए हैं।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ko zjutraj odprete hladilnik, hitro opazite, koliko živil ostaja neporabljenih. Iz njih lahko pripravite okusne in hranljive jedi, zato je vredno temo podrobneje raziskati. Kako speči dišeče jabolčne na mizi madžarski piščanec z mala podrobnost hitrega vlaganja zelja Na prvi pogled se zdi vse preprosto, a izkušnje pokažejo, da največ naredijo sveže sestavine in prava mera začimb.