Newsदेशलाइफस्टाइल

चंद्रयान—3 जहां उतरा वह जगह होगी ‘शिवशक्ति पॉइंट’

चंद्रयान-3 के वैज्ञानिकों से मिलकर बोले पीएम- आपके दर्शन करना चाहता था

बेंगलूरु। मिशन चंद्रयान—3 की शानदार सफलता से गदगद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को इसरो के बेंगलूरु स्थिति कमांड सेंटर में पहुंचकर मिशन से जुडे वैज्ञानिकों से मुलाकात की। उन्होंने इस मौके पर कहा कि 23 अगस्त की तारीख अब इतिहास में दर्ज होगी। इस दिन देश नेशनल स्पेस डे मनाएगा। चांद पर जिस जगह लैंडर उतरा है उसे नाम शिवशक्ति पाइंट के नाम से जाना जाएगा। इसके साथ ही चांद पर जिस जगह चंद्रयान-2 के पद चिन्ह हैं, उस पॉइंट का नाम ‘तिरंगा’ होगा।

मैं आपको सलाम करना चाहता था
मोदी ने कहा कि जिस समय भारत ने यह महान उपलब्धि हासिल की मैं साउथ अफ्रीका में था, फिर ग्रीस के कार्यक्रम में चला गया, लेकिन मेरा मन पूरी तरह आपके साथ ही लगा हुआ था। मेरा मन कर रहा था आपको नमन करूं। लेकिन मैं भारत में… (रुंधे गले से) भारत में आते ही… जल्द से जल्द आपके दर्शन करना चाहता था। आपके परिश्रम को सैल्यूट, आपके धैर्य को सैल्यूट, आपकी लगन को सैल्यूट, आपकी जीवटता को सैल्यूट, आपके जज्बे को सैल्यूट।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button