Newsबुदनीसीहोर

शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में ट्राइडेंट लिमिटेड बुधनी में हुआ रंगारंग कार्यक्रम

शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में ट्राइडेंट लिमिटेड बुधनी में हुआ रंगारंग कार्यक्रम

बुदनी।
गुरु ब्रह्मा, गुरु विष्णु, गुरु देवो महेश्वर।
गुरु साक्षात् परब्रह्म तस्मै श्री गुरुवे नमः।।
इसी मंत्र को साकार करते हुए ट्राइडेंट लिमिटेड में तक्षशिला के डीडीयू-जीकेवाय तथा समर्थ के प्रशिक्षणार्थियों द्वारा शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नृत्य, नाटक तथा संगीत, गायन की प्रस्तुतियां दीं गई। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत भाषण के साथ हुआ। इसमें शिक्षक दिवस के महत्व तथा जीवन में एक शिक्षक के महत्व तथा उनके समर्पण पर प्रकाश डाला गया। नाटक के माध्यम से शिक्षा एवं शिक्षक महत्व तथा शिक्षक को क्यों भगवान का दर्जा दिया जाता है, इसे दर्शाया गया। नृत्य व हास्य नाटक की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। वहीं संगीत, गायन की प्रस्तुति नेे भी उपस्थित लोगों का जमकर मनोरंजन किया। इस मौके पर ट्राईडेंट लिमिटेड के प्रमुख एवं वरिष्ठ अधिकारी सहित अन्य स्टॉफ भी मौजूद रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Znanci pogosto svetujejo hitre diete, vendar te ne delujejo vedno. Bolj smiselni so okusni, uravnoteženi recepti, ki jih je vredno podrobneje spoznati. brezkvasne žemljice s skuto in makom Ko se po dolgem dnevu vrnemo domov, pogosto iščemo jed, ki je pripravljena hitro, a nas vseeno nasiti. Sveža zelenjava, stročnice in nekaj zelišč lahko ustvarijo okusen obrok brez zapletenih postopkov.