Newsइंदौरग्वालियरजबलपुरधर्मभोपालमध्य प्रदेशविशेषसीहोर

भोपाल में होगी बागेश्वर धाम धीरेन्द्र शास्त्री की हनुमंत कथा, दरबार भी लगेगा, जानिए कब ?

भोपाल। प्रसिद्ध कथावाचक पं. बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री 14 सितंबर से 17 सितंबर तक भोपाल में हनुमंत कथा सुनाएंगे। इस दौरान उनका दरबार भी लगाया जाएगा। कथा का आयोजन प्रदेश के कैबिनेेट मंत्री विश्वास सारंग द्वारा कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि संपूर्ण विश्व में सनातन धर्म की ध्वजा लहराने वाले बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के श्रीमुख से श्री हनुमंत कथा के श्रवण का सौभाग्य भोपालवासियों को मिलने जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह किसी एक संस्था का आयोजन नहीं है, बल्कि सभी भोपालवासियों का आयोजन है।
14 सितंबर को निकलेगी शोभायात्रा-
मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री 14 सितंबर को भोपाल पहुंचेंगे। उनके स्वागत में अन्ना नगर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा भोपाल के विभिन्न मार्गों से होते हुए निकलेगी। यह यात्रा 3 बजे प्रारंभ होगी। मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि 15 से 17 सितंबर तक शाम 4 बजे नरेला विधानसभा अंतर्गत पीपुल्स मॉल के पीछे कथा स्थल पर पंडित श्री शास्त्री भोपालवासियों को श्री हनुमंत कथा सुनाएंगे। इस आयोजन में करीब 6 लाख से अधिक लोगों के आने की संभावना जताई जा रही है।
16 सितंबर को लगेगा दिव्य दरबार-
उन्होंने बताया कि पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य दरबार को लेकर उनके श्रद्धालुओं में काफी उत्सुकता रहती है। इसमें भाग लेने के लिए पुरुष और महिलाओं के अलावा बुजुर्ग भी बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। दिनांक 16 अगस्त को कथा स्थल पीपुल्स मॉल के पीछे दोपहर 11 बजे दिव्य दरबार लगेगा। जहां पंडित श्री शास्त्री श्रद्धालुओं की अर्जी सुनेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Jehličnatý opad, piliny, tráva, ořechové listí nebo humus: Jak Proč byste neměli nikdy vylévat Skvělé recepty s cuketou, které vás Jak se vypořádat s přílišnou pěnou v bubnu 9 potravin, Mrkev půjde k šípku: Jaká běžná chyba Jednoduchý způsob, jak